तलाक की रात – शादी टूटने की कहानी । Emotional Story In Hindi
⇒ रात के ठीक बारह बजे घड़ी ने जैसे ही बारह की आवाज दी, घर की दीवारों ने भी एक लंबी सांस ली। बाहर हल्की बारिश हो रही थी , लेकिन उस घर के अंदर तूफान पहले से ही चल रहा था । रिया खिड़की के पास खड़ी थी , उसकी आँखों में आसू थे मगर आवाज बिल्कुल खामोश थी।
⇒ आज उसकी शादी के सात साल पूरे हुए थे….. और आज ह उसकी शादी खत्म होने वाली थी ।
−−−−−−−−−−−−−
⇒ साईन कर दो रिया ! अर्जुन की आवज कमरे में गूंज रही थी उसके हाथ में तलाक के कागज थे । चेहरा गुस्से से लाल , लेकिन आँखों में कुछ और भी था ….. शायद डर था , रिया ने पीछे मूड के देखा, उसकी माँग का सिंदूर बारिश के पानी से भी ज्यादा फीका लग रहा था।
⇒ इतनी जल्दी है तुम्हें ? रिया की आवाज में दर्द था। सात साल का रिश्ता …. बस एक साईन में खत्म ? अर्जुन ने होंठ भींच लिए, रिश्ता उस दिन खत्म हो गया था, जब तुमने मुझसे झूठ बोला।
⇒ रिया के दिल की धड़कन तेज हो गई। कौन सा झूठ ? उसने काँपते हुए पुछा ,, अर्जुन ने एक पुरानी फोटो टेबल पर फैक दी। उस फ़ोटो में रीय किसी अजनबी इंसान के साथ हंस रही थी, ।
−−−−−−−−−−−−−
⇒ ये कौन है ? अर्जुन चीखा । क्यू छुपाया तुमने ,,,, रिया ने फ़ोटो उठाई । उसकी उँगलियाँ कांप रही थी । तुम सच जानना चाहते हो ,,,,,?
⇒ तभी अचानक से दरवाजे पर दस्तक हुई दोनों चौक गए ,, इस वक्त कौन हो सकता है ? अर्जुन ने दरवाजा खोला तो सामने वही आदमी खड़ा था जो फ़ोटो में था। मुझे बात करनी है उस आदमी ने शांत स्वर में कहा ।
⇒ उसका नाम कबीर था। अर्जुन की मुट्ठियाँ भींच गई ,,, तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई यहाँ आने की ? रिया आगे बढ़ी ,,, अर्जुन शांत होकर पहले उसकी बात सुन लो,, अर्जुन हंसा और बोला वाह ! अब तो तुम मेरे ह घर में अपने मेहमान लेकर आओगी ।
−−−−−−−−−−−−−
⇒ कबीर ने गहरी साँस ली और बोल,,,,, अर्जुन तुम्हें जो दिखाई दे रहा है , वह पूरी कहानी नही है । अर्जुन ने गुस्से में मेज पर रखा गिलास दीवार पर मारा। मुझे सफाई नही चाहिए । लेकिन उसके दिल के अंदर एक डर बातह चुका था ,, क्या सचमुच कहानी अधूरी है ?
⇒ रिया की आँखों से आँसू बह निकले । आज अगर याच नही बताया ,,,, तो कभी नही बता पाऊँगी । उसकी आवाज में ऐसा दर्द था कि कमरे की हवा भी भारी हो गई। रिया ने बताया …. तीन साल पहले जब तुम्हारा ऐक्सिडेंट हुआ था ,,अर्जुन का चेहरा सख्त हो गया। वो हादसा जिसे वो भूलना चाहता था ।
⇒ डॉक्टर ने कहा था , तुम्हारी जान बचाने के लिए पैसों की जरूरत होगी तुम्हारी कंपनी ने हाथ खड़े कर दिये। तुम्हारे परिवार ने भी । रिया की आवाज कांप रही थी। अर्जुन ने अविश्वास से देखा । तो ? तो मैंने …. रिया की नजर झुक गई ।
−−−−−−−−−−−−−
⇒ मैंने कबीर से मदद माँगी । वो मेरा कॉलेज फ्रेंड था उन्होंने बिना सवाल किये मुझे पैसे दिए । लेकिन एक शर्त पर …. अर्जुन की आंखे सिकुड़ गई,,, कैसी शर्त ? कमरे में सन्नाटा छा गया बाहर बिजली कड़की ।
⇒ उसने कहा कि अगर कभी तुम्हें सच पता चले तो मैं खुद तुम्हें छोड़ दूँगी , रिया की आवाज टूट गई ,, मैंने तुम्हें बचाने के लिए अपनी इज़्ज़त दाँव पर लगा दी । अर्जुन पीछे हट गया उसके चहरे का गुस्सा अब हैरानी में बदल गया। तो ये फ़ोटो ?
−−−−−−−−−−−−−
⇒ कबीर ने धीरे से कहा, वो दिन थे जब रिया ने पैसे लौटने की कोशिश की। मैंने फ़ोटो इसलिए खिंचवाई ….. ताकि जरूरत पड़े तो सच साबित कर सकू। अर्जुन की आँखों में आँसू आ गए। लेकिन उसका अहंकार अभी जिंदा था। तो तुमने मुझसे छुपाया क्यों ?
यह कहानी भी पढ़ें → दो दिल एक जान – रोमांटिक प्रेम कहानी । Love Story In Hindi । Hindi Love Story ।
⇒ रिया चीख पड़ी ,, क्योंकि तुम कभी बर्दाश्त नहीं कर पाते कि तुम्हारी जान बचाने के लिए तुम्हारी पत्नी ने किसी और से मदद ली। अचानक अर्जुन ने तलाक के कागज उठाए …. और फाड़ दिए। लेकिन तभी कबीर ने धीमे स्वर में कहा , सच अभी पूरा नही हुआ है …. दोनों ने उसकी ओर देखा ।
⇒ रिया ने तुम्हारी जान बचाई ,,,,, लेकिन एक और सच है …. जो आज तक उसने भी तुमसे छुपाया है । कमरे में सन्नाटा छा गया। रिया का चेहरा पीला पड़ गया ।