धोखे की दुल्हन / बदले की आग, भाग 2 – emotional story in hindi । breakup hindi Story । hindi stories । Hindirama.com

रात का समय था। पूरे घर में गहरा सन्नाटा फैला हुआ था। बाहर आसमान में बदल धीरे - धीरे चल रहे थे और हल्की हवा खिड़की से अंदर आ रही थी। लेकिन उस कमरे में बैठी प्रिया की आँखों में नींद नहीं थी। उसकी दिल में डर था , दर्द और गुस्से का तूफान चल रहा था।

धोखे की दुल्हन / बदले की आग, भाग 2 – emotional story in hindi 

 शादी के बाद का सच 

शादी के कुछ दिन बाद जब प्रिया अपने नए घर में पहुंची , बाहर से वह घर बहुत बड़ा और शानदार दखाई देता था, ऊँची दिवारे , बड़ा दरवाजा और चमचमाती कारें। प्रिया को लगा कि उसका सपना सच हो गया है।

मगर उस घर में कदम रखते ही उसे एक सन्नाटा महसूस हुआ । घर बड़ा था मगर उसमे खुशियों की कोई आवाज नही थी । बस दीवारों पर पुरानी तस्वीरे और गलियारों में अजीब सी खामोशी थी।

दरवाजे पर खड़ी एक औरत ने उसे ऊपर से नीचे तक देखा । वह भी कमला देवी , दिनेश की माँ । उनकी आँखों में अपनापन कम और जाँचने वाली नजर ज्यादा  थी। बहु …. इस घर में नियम बहुत सख्त हैं, कमला देवी ने ठंडी आवाज में कहा।

— — — — — — — — — — — — — — —  

यहाँ बहुओ को ज्यादा बोलने की इजाजत नही होती  , प्रिया ने सर झुका लिया  उसे लगा कि यह उसकी सास का सामान्य व्यवहार होगा। मगर उसको ये नही पता था कि यही औरत आने वाली मुसीबतों की वजह होगी ।

शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा मगर धीरे – धीरे प्रिया को दिनेश के व्यवहार नजर आया । वह रात में देर तक आता था और उसके शरीर से शराब की गंध आती थी।

एक रात जब प्रिया ने पुछा – आप इतनी देर से क्यों आए ? तो दिनेश गुस्से में उसकी तरफ देखा और बोला,,,, कि तुम्हें ये सब पूछने  की आदत नही होनी चाहिए। उस दिन रिया पहली बार डर गई। मगर उसने सोचा कि काम की वजह से परेशान होंगे ।

— — — — — — — — — — — — — — —  

मगर धीरे – धरे सच सामने आने लगा । दिनेश अक्सर अपने दोस्तों के साथ जुआ खेलता था और शराब पीता था । उसका सबसे करीबी दोस्त था राजू। कई रात प्रिया ने उसे उसके दोस्तों के साथ जुआ और शराब खेलते देखती थी , वो भी उसी घर के एक कमरे में ।

एक दिन प्रिया ने कमला देवी से कहा …. – माँ जी दिनेश जी बहुत शराब पीते हैं। कमल देवी ने ठंडी आवाज में हंस कर कहा – मर्द लोग थोड़ा बहुत पीते  हैं, । धीरे – धीरे दिनेश का असली सच सामने आने लगा । वह प्रिया से बार – बार पैसे माँगता ।

तुम्हारे पिता किसान हैं ना उनसे काहो थोड़ा पैसा भेज दे ,,, मुझे नया बिजनेस शुरू करना है। दिनेश से झूठ कहा ….। प्रिया ने अपने पिता से पैसे मँगवाए । रघुनाथ ने अपनी जमीन का एक हिस्सा बेच  कर बेटी के लिए पैसे भेजे ।

— — — — — — — — — — — — — — —  

मगर फिर भी उसने कोई बिजनेस शुरू नही गया और पैसा कहाँ गया उसको बार – बार यह बात परेशान करती है। एक रात उसने गलती से दिनेश और राजू के बीच में होने वाली बातचीत सुन ली। राजू कह रहा था,,,-  भाई तेरी बीवी सोने की खान निकली ।

उसके बाप से और पैसा ले लो। यह सब सुनकर  प्रिया एकदम घबरा गई और पैरों तले जमीन खिसक गई उसे समझ आ गया कि उससे सब कुछ झूठ बोला गया है । जब उसने दिनेश से सवाल किया तो वह गुस्से से भर गया उस रात घर में बहुत क्लेश हुआ ।

— — — — — — — — — — — — — — —  

दिनेश का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने प्रिया को धक्का दे दिया। प्रिया जमीन पर गिर गई । कमला देवी सब कुछ देख रही थी और उसने प्रिया का साथ नही दिया बल्कि उन्होंने ये कहा कि बहु को अपने पति की बात माननी चाहिए ।

उस दिन के बाद प्रिया की जिंदगी और मुश्किल बन गई , और दिनेश उससे हमेशा गुस्से से ही बात करता था और बहुत गंदा ही व्यवहार करता था। एक रात प्रिया ने कुछ ऐसा सुना जिससे उसके होश उड़ गए।

यह कहानी भी पढ़ें  — शादी किसी और से मोहब्बत मुझसे — Emotional Love Story In Hindi । Breakup Love Story । Hindi Love Story । 

दिनेश और राजू शराब पी रहे थे,,, राजू बोला – अगर पैसे खत्म हो जाए तो बीवी को भी बेच सकते हैं। …. शहर में एसे लोग बहुत हैं जो लाखों रुपये देंगे । यह सुनकर दिनेश हंस पड़ा – अगर जरूरत पड़ी तो मैं ऐसा भी कर सकता हूँ।

— — — — — — — — — — — — — — —  

दरवाजे के पीछे खड़ी प्रिया के हाथ कांपने लगे। उसे समझ आ गया कि उसकी जिंदगी, सच में खतरे में हैं। उस रात वह बहुत रोई और पहली बार उसने एक इंसान को सोचा उसका नाम ,,,,- जीत । उसे याद आया कि जीत ने हमेशा उसका साथ देने के लिए वादा किया था ।

मगर उसको यह नही पता था कि किस्मत एक बार फिर से उन दोनों को मिलवाने वाली है। और इस  बार कहानी सिर्फ प्यार के लिए नही होगी – बदले की भी होगी।

कहानी  के 3 भाग में आगे के बारे में जानेंगे

Author: Hindi Rama

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *