लक्ष्मण रेखा पार करतें ही क्या हुआ था ? सीता हरण का रहस्य – Ramayan Story In Hindi ।

Ramayan Story In Hindi

➡️ सीता ने क्यों पार की लक्ष्मण रेखा ?  – वनवास के दौरान भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण पंचवटी में रह रहे थे । तभी रावण ने सीता माता का हरण करने के लिए एक चाल चली। उसने पहले मारीच को स्वर्ग मृग बनाकर भेजा । उस और भगवान राम से उसे पकड़कर लाने की इच्छा जताई।

➡️  भगवान राम उस हिरण के पीछे चले गए। — कुछ समय बाद जंगल में ″ हा लक्ष्मण ! हा सीता !″ की आवाज सुनाई दी। जिसने मरते समय भगवान राम की आवाज निकालकर पुकार लगाई थी। माता सीता घबरा गई और उन्होंने लक्ष्मण जी से तुरंत राम की सहायता के लिए जाने को कहा।

➡️  लेकिन लक्ष्मण जानते थे कि भगवान राम किसी साधारण संकट में नही फंस सकते है। फिर भी माता सीता बार- बार बोलती रही, अंत में लक्ष्मण ने कुटिया के बाहर एक दिव्य रेखा खींच दी जिसे आज लक्ष्मण रेखा के नाम से जाना जाता है।

➡️  उन्होंने माता सीता से कहा कि जब तक वे वापस ना आ जाए , तब तक वह इस रेखा को पार ना करें । — तभी साधु का वेश धारण करके रावण वहाँ पहुँचा और भिक्षा माँगने लगा,,,, जब सीता ने रेखा के भीतर रह के भिक्षा देने की कोशिश करी तो रावण ने उन्हे धर्म और अतिथि सत्कार का हवाला देकर बाहर आने के लिए मजबूर किया ।

➡️   जैसे ही माता सीता ने लक्ष्मण रेखा पार कर ली, रावण ने अपना असली रूप दिखाया और उनका हरण कर लिया।

2. लक्ष्मण रेखा पार करतें ही रावण नें दिखाया अपना असली भयानक रूप  

➡️   जैसे ही माता सीता ने लक्ष्मण रेखा को पार किया , वातावरण अचानक बदल गया। कुछ ही क्षण पहले जो सिंधु विनम्र शब्दों में भिक्षा माँग रहा था, उसका चेहरा धीरे – धीरे भयानक और डरावना होने लगा ।

➡️   उसकी आँखों में क्रूरता दिखाई देने लगी , और आवाज पहले से कही अधिक कठोर हो गई। — तभी उस साधु का असली रूप सामने आया – वह कोई साधारण तपस्वी नहीं, बल्कि लंका का शक्तिशाली और अहंकारी राजा रावण था ।

➡️   कहा जाता है कि उसके दस सिर और विशाल रूप को देखकर जंगल का वातावरण भी भय से कांप उठा था। रावण की योजना पहले से तैयार थी और वह बस उसी पल का इंतजार कर रहा था जब सीता माता सुरक्षा से बाहर आए।

➡️   रावण ने तुरंत अपना राक्षस रूप धारण किया , और माता सीता को बलपूर्वक अपने पुष्पक विमान की ओर ले जाने लगा। माता सीता ने जोर – जोर से भगवान राम और लक्ष्मण को पुकारा, लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी ।

➡️   जंगल मे तेज हवाएं चलने लगी और चारों ओर भय का माहौल फैल गया।

➡️   रास्ते में पक्षीराज जटायु ने रावण को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन रावण ने क्रोध में आकर उन पर भी हमला कर दिया। यह वही क्षण था जिसने पूरी रामायण का सबसे खतरनाक अध्याय शुरू किया।

➡️   लक्ष्मण रेखा को पार करना केवल एक कदम नही था, बल्कि वह पल था  जिसने रावण को अपनी असली राक्षस शक्ति दिखने का अवसर दे।

3. एक शक्तिशाली रेखा जिसने बचाई थी पूरी सुरक्षा 

➡️   लक्ष्मण रेखा केवल जमीन पर खींची गई एक साधारण रेखा नही थी, बल्कि उसे एक दिव्य सुरक्षा कवच माना जाता है। जब लक्ष्मण जी भगवान राम की खोज में जाने लगे, तब उन्होंने माता सीता की रक्षा के लिए कुटिया के बाहर यह रेखा बनाई थी।

➡️   मान्यता है कि उस रेखा के भीतर कोई भी दुष्ट शक्ति चाहें वह कितनी भी शक्तिशाली हइ क्यों न हों वह उस रेखा के भीतर प्रवेश नही कर सकती थी ।

➡️   यही कारण था, कि रावण , साधु का रूप धारण करने के बावजूद , उस सीमा के अंदर आने की हिम्मत नही कर पाया।

➡️   वह बार – बार सीता माता को बाहर आने के लिए मजबूर करता रहा , क्योंकि उसे पता  था कि जब तक वे उस रेखा के भीतर हैं, तब तक वह उनका कुछ नही कर सकता। जैसे हइ सीता माता ने अतिथि धर्म निभाने के लिए उस रेखा को पार किया, ।

यह कहानी भी पढ़ें  ➡️  तुलसी विवाह की कथा – वृंदा सतीत्व , विष्णु छल व जलंधर वध – Story Of Tulsi Vivah । Tulsi Vivah Katha ।

➡️   वे उस दिव्य सुरक्षा से बाहर आ गई । उसी पल रावण ने अपनी असली चाल चल दी और उनका हरण कर लिया । यही कारण है कि लक्ष्मण रेखा को आज भी केवल रामायण की घटना नही , बल्कि जवन की एक बड़ी सीख माना जाता है ।

➡️   यह रेखा हमे सिखाती है कि कुछ सीमाएं हमारी सुरक्षा और भलाई के लिए होती है जब इंसान सही और गलत की सीमा को समझे बिना उसे पार कर देता है, तब मुश्किले शुरू हो सकती हैं। इसलिए लक्ष्मण रेखा आज भी सुरक्षा , मर्यादा और सावधानी का सबसे बड़ा प्रतीक मानी जाती है।

4. क्या सीता माता की लक्ष्मण रेखा पार करना ही सबसे बड़ी भूल थीं ?

➡️   रामायण की इस घटना को आज भी लोग सबसे बड़ी भूलो में से एक मानते हैं । जब माता सीता ने लक्ष्मण रेखा को पार किया, तब शायद उन्हे यह अंदाजा नही था कि एक छोटा सा कदम आगे चलकर इतना बड़ा संकट बन जाएगा।

➡️   लक्ष्मण जी पहले ही उन्हे चेतावनी दे चुके थे, — कि किसी भी परिस्थिति मे उस रेखा से बाहर न निकले। लेकिन साधु के रूप में खड़े रावण ने धर्म और दया की बाते करके माता सीता को बाहर आने के लिए मजबूर कर दिया । जैसे ही उन्होंने रेखा पार की, रावण ने अपना असली रूप दिखा दया और पूरी परिस्थिति बदल गई।

➡️   इस घटना के बाद केवल सीता माता हरण ही नहीं हुआ, बल्कि भगवान राम और रावण के बीच महायुद्ध की शुरुआत भी हुई, यही कारण है कि लोग आज भी सोचते हैं ,  कि अगर माता सीता उस समय लक्ष्मण रेखा न पार करती तो शायद रामायण की सबसे दुखद घटना कभी घटित ही नही होती।

➡️   लक्ष्मण रेखा हमे सीख देती है, कि जीवन में कई बार छोटी गलती भी बड़े संकट का कारण बन सकती है। —इसलिए हर इंसान को सावधानी , समझदारी और सही सलाह का महत्व हमेशा याद रखना चाहिए। Ramayan Story In Hindi

Leave a Comment