धोखे की दुल्हन / बदले की आग – Breakup Stories
⇒ उत्तर प्रदेश के एक शांत और हरे – भरे गाँव रामपुरा में प्रिया नाम की एक लड़की रहती थी। वह इतनी सुंदर थी कि लोग अक्सर उसे कहते थे कि अगर शहर के लोग इसको देख ले तो फिल्मों में काम दे दे। मगर प्रिया खूबसूरती से भी ज्यादा उसकी आँखों में बसे सपने बड़े थे वह हमेशा सोचती थी कि एक दिन वह इस छोटे से गाँव को छोड़ कर शहर में एक बड़ी जिंदगी जिएगी ।
⇒ प्रिया के पिता एक साधारण किसान थे। घर में ज्यादा पैसा नही था, लेकिन इज्जत बहुत थी । उसकी माँ हमेशा उसे समझती थी – बेटी जिंदगी में सबसे बड़ा धन अच्छा इंसान होता है। मगर प्रिया के मन में हमेशा एक अलग ही ख्वाहिश थी। वह गरीबी से दूर भागना चाहती थी।
– – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – –
⇒ उसे लगता था कि वह किसी अमीर घर में शादी करेगी उसकी जिंदगी बदल जाएगी। उसी गाँव में एक लड़का रहता था – जीत नाम का । वह शांत स्वभाव का था और कम बोलता था । लोग उसे एक साधारण और गरीब समझते थे।
⇒ वह सादा कपड़े पहनता था , और खेतों में काम करता था। मगर जीत के बारे में एक बात बहुत ही कम लोग जानते थे – उसका परिवार कभी बहुत अमीर था । उनके पास गाँव में बहुत सी संपत्ति जमीन थी मगर जीत को दिखावा पसंद नही था , इसलए वह सादगी के साथ अपना जीवन जीता था।
⇒ जीत बचपन से ही प्रिया को चाहता था, जब भी प्रिया गाँव की गलियों से गुजरती , जीत चुपचाप उसे देखा करता । उसकी मुस्कान को देख कर उसका दिन बन जाता था ।
– – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – –
⇒ एक दिन गाँव में मेला लगा था , चारों तरफ रोशनी ढोल , नगाड़े और बहुत भीड थी। प्रिया अपनी सहेलियों के साथ घूम रही थी अचानक भीड़ में उसका पैर फिसल गया । वह गिरने ही वाली थी कि किसी ने उसका तुरंत आकर हाथ पकड़ लिया। ,,, वह जीत था ।
⇒ प्रिया ने पहली बार उसे इतने करीब से देखा , ध्यान से चला करो जीत ने धीरे से कहा,,। प्रिया मुस्कुरा दी। उस दिन के बाद दोनों में बाते शुरू हो गई। धीरे – धीरे दोस्ती गहरी होने लगी शाम को दोनों नदी के किनारे बैठकर बाते करते।
– – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – –
⇒ जीत का प्यार बहुत सच्चा था वह कभी बड़े वादे नही करता था , वह बस इतना कहता था , कि अगर तुम हो तो जिंदगी आसान हो जाएगी। प्रिया को जीत की सादगी बहुत पसंद आने लगी , मगर उसके दिल में एक डर था,,,। – क्या जीत मुझे वह जिंदगी दे पाएगा जिसका मैंने सपना देखा है ?
यह कहानी भी पढ़ें — तीर लगी चिड़िया – महात्मा बुद्ध की कहानी । Mahatma Buddha Story In Hindi । Story Of Mahatma Buddha ।
⇒ एक दिन जब सूरज ढल रहा था तब जट ने हिम्मत करके कहा,, – प्रिया अगर मैं तुमसे शादी करना चाहू तो क्या तुम मना कर दोगी ? यह सुनकर प्रिया चुप हो गई,,,, उसने कुछ देर तक नदी कि लहरों को देखा, फिर धीरे से बोली … जीत तुम अच्छे हो , मगर मैं गरीब आदमी से शादी नही कर सकती ।
– – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – –
⇒ जीत के दल पर जैसे किसी ने चोट कर दी हो। मगर उसने फिर मुस्कुराने की कोशिश की। कोई बात नही तुम्हारी खुशी में मेरी खुशी है। उस दिन के बाद दोनों के बीच दूरी बढ़ने लगी । जीत ने कभी प्रिया को परेशान नही किया । वह बस दूर से उसे खुश देखना चाहता था।
⇒ कुछ महीनों बाद गाँव में एक खबर फैली कि प्रिया की शादी शहर के एक अमर आदमी दिनेश से तय हो चुकी है। लोग कह रहे थे कि दिनेश का शहर में कोई बड़ा बिजनेस है। और बहुत पैसे वाला भी है।
⇒ रघुनाथ और सवित्री भी बहुत खुश थे उन्हे लगा कि उनकी बेटी की किस्मत खुल गई है। प्रिया भी सोच रही ठ कि अब उसकी जिंदगी बदल जाएगी । मगर किसी को यह नही पता था कि दीनेश का असल चेहरा कुछ और था ।
– – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – –
⇒ वह शराबी जिआरी और लालची आदमी था। शादी के दिन पूरा गाव सज गया । ढोल बज रहे थे , बारात आई और प्रिया दुल्हन बनकर मंडप में बैठी थी। मगर दूर पेड़ के पचे खड़ा एक आदमी सब कुछ देख रहा था। वह कोई और नहीं जीत ही था।
⇒ उसकी आँखों में आँसू थे , मगर चेहरे पर मुस्कान थी, उसने धीरे से खु द से कहा अगर प्रिया खुश है तो इसी में मेरी जीत है। मगर जीत को यह नहीं पता था कि प्रिया जिस आदमी से शादी कर रही है , वह उसकी जिंदगी नर्क बना देगा।
– – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – –
⇒ और ये शादी एक दिन ऐसी खतरनाक साजिश में बदलने वाली थी ….. जहाँ प्रिया की जिंदगी ही खतरे में पड़ जाएगी।
⇒ कहानी के अगले भाग में जानेंगे आगे क्या हुआ उसकी जिंदगी में…..।