डायबिटीज में क्या खाएं और क्या नही ? Diabetes Diet Plan ।

डायबिटीज क्या है और इसमें क्या खाएं ? Diabetes Diet Plan 

Diabetes एक ऐसी स्थिति है जिसमे शरीर रक्त में मौजूद blood sugar (glucose ) को सही तरीके से नियंत्रित नही कर पाता।

यदि ब्लड सुगर लंबे समय तक ज्यादा रहे तो हृदय , किडनी , आँखों और नसों पर बुरा प्रभाव हो सकता है ।

इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए सही और स्वस्थ्य खानपान बहुत आवश्यक है ।

डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते है कि संतुलित diet , नियमित शारीरिक गतिविधि और समय पर दवाओ के साथ ब्लड सुगर को काफी हद तक सही करके रखा जा सकता है ।

सही भोजन को ग्रहण करने से शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है और शूगर लेवल को स्थिर रखने में मदद भी मिलती है।

डायबिटीज में क्या खाना चाहिए ?

1. हरी पत्तेदार सब्जियां 

पालक , मेथी , सरसों और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियाँ fiber , vitamins, और minerals से भरपूर हॉट है। इनमे कैलोरी कम होती है और ये ब्लड शूगर को तेजी से बढ़ाने का काम नहीी करती है।

विशेषज्ञ अक्सर डायबिटीज मरीजों को अपने दैनिक भोजन में हरी सब्जियो को शामिल  करने की सलाह देते हैं, क्योंकि ये पूरे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी मानी जाती है।

2. साबूत अनाज 

ओट्स , जौ , ब्राउन राइस और गेहूं जैसे whole grains सफेद चावल और मैदा की तुलना में बेहतर विकल्प माने जाते हैं।

इनमे मौजूद फाइबर भोजन के पाचन को धीमा कर सकता है , जिससे ब्लड शुगर में अचानक वृद्धि होने की  संभावना कम हो जाती है।

3. दालें और बीन्स 

मसूर डाल, मूंग डाल, चना और राजमा जैसे खाद्य पदार्थ प्रोटीन और फईबर के अच्छे स्रोत हैं।

ये पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकते हैं और संतुलित भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है।

4. मेवे (Nuts) 

बादाम , अखरोट और पिस्ता जैसे मेवो में स्वस्थ्य वसा (healthy fats) पाई जाती है ।

सीमित मात्रा में इनका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा और महत्वपूर्ण पोषक तत्व मिल सकते हैं । 

हालांकि अधिक मात्रा में सेवन करने से अतिरिक्त कैलोरी मिल सकती है , इसलिए संतुलन आवश्यक है।

5. कम शुगर वाले फल 

अमरूद , सेब , नाशपाती और जामुन जैसे फल डायबिटीज मरीजों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

फलों में प्राकृतिक पोषक तत्व बहुत ज्यादा होते हैं । 

लेकिन उनका सेवन भी उचित मात्रा में करना चाहिए , पूरे फल खाना जूस पीने की तुलना में बेहतर माना जाता हा क्योंकि उनमे फाइबर मौजूद रहता है।

Also read this story  →  डायबिटीज में क्या खाएं और क्या नही ? Diabetes Diet Plan ।  

डायबिटीज में जामुन के फ़ायदे ? 

jamun (black plum ) भारत में लंबे समय से डायबिटीज से जुड़ी चर्चाओ में शामिल रहा है। कई लोग जामून और उसके बीज के पाउडर का उपयोग करते हैं ।

हालांकि जामुन को किसी इलाज के रूप में नही माना जाता है , लेकिन यह कम glycemic index वाले फलों में गिना जाता है और संतुलित आहार का हिस्सा बन सकता है।

डायबिटीज के उपचार में घरेलू उपाय को अपनाने के लिए सबसे पहले डॉ से सलाह ले लेनी चाहिए क्योंकि कभी घरेलू उपाय हमारे स्वास्थ्य के लिए सही साबित नही होते है।

डायबिटीज में क्या नही खाना चाहिए ? 

1. मीठे पेय पदार्थ 

कोल्ड ड्रिंक , पैकेट वाले जूस और बहुत ज्यादा मीठा पेय ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने मे मदद करता है।

इसकी जगह सादा पानी , बिना चीनी के चाय या अन्य स्वस्थ विक्लप चुनना बेहतर होगा।

2. अत्यधिक मिठाईयां 

रसगुल्ला , गुलाब जामुन , लड्डू और अन्य मीठी चीजों में चीनी की मात्रा अधिक हो सकती है।

नियमत रूप से इनका अधिक सेवन ब्लड शुगर नियंत्रण को प्रभावित कर सकता है।

3. मैदा से बने खाद्य पदार्थ 

सफेद ब्रेड, पेस्ट्री, केक और कई प्रकार के फास्ट फूड मैदा से तैयार किये जाते है।

ऐसे खाद्य पदार्थ का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नही माना जाता है। खासकर डायबिटीज मरीजों के लिए ।

4. प्रोसेस्ड और पैकेट फूड 

कई पैकेट वाले स्नैक्स में अतिरिक्त नमक, चीनी और अस्वस्थ्य वसा मौजूद हो सकती है । भोजन खरीदते समय नूट्रिशन लेबल पढ़ने की आदत फायदेमंद साबित हो सकती है ।

डायबिटीज को नियंत्रित रखने के लिए जरूरी टिप्स 

रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलने या अन्य शारीरक गतिविधि को अपनी दिनचर्या में शामिल करें । समय पर भोजन करें और लंबे समय तक भूखे रहने से बचे ।

पर्याप्त sleep लें क्योंकि खराब नींद ब्लड शुगर नियंत्रण को प्रभावित कर सकती है। नियमित रूप से अपना blood sugar जाँचते रहें और डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह पा पालन करें ।

धूम्रपान और ज्यादा शराब के सेवन से बचना स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है।

निष्कर्ष 

डायबिटीज में सही खानपान का चुनाव बेहद जरूरी है। हरी सब्जियां , साबूत अनाज , डालें , मेवे और कम शुगर वाले फल संतुलित  आहार का हिस्सा बन सकते हैं।

वहीं मीठे पेय , अत्यधिक मिठाईयां, मैदा और अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाना बेहतर माना जाता हैं।

याद रखे ! डायबिटीज को नियंत्रित करने का सबसे प्रभावी तरीका संतुलित diet , नियमित exercise, पर्याप्त sleep , और डॉक्टर की सलाह का सही ढंग से पालन करना है।

सही आदतें अपनाकर लंबे समय तक स्वस्थ और सक्रिय जीवन जिया जा सकता है। Diabetes Diet Plan

Leave a Comment