|
00:00:00 AM
🔔

Horror Child In The Dark Night । अंधेरी रात का भयानक बच्चा । दो दोस्त भयानक गाँव ।

Horror Child In The Dark Night । अंधेरी रात का भयानक बच्चा । दो दोस्त भयानक गाँव । Hindirama.com

 वह घोर अंधेरी रात । Horror Child In The Dark Night

आज का किस्सा बहुत ही खतरनाक होने वाला हैं । तो दोस्तों एक रात मैं अपने गाँव से मेरे दोस्त किशन के साथ अंधेरी रात में खेत के रास्ते बस स्टेंड की तरफ जा रहा था । तो मेरे दोस्त किशन नें मुझसे कहा , कि यार थोड़ा जल्दी चलों।

इस खेत से आगे दो खेत जो पड़ते हैं । उस खेत के वहाँ थोड़ी समस्या हैं।

मुझसे यह बात कहता हुआ किशन थोड़ा डर रहा था । यानि यह बात वो मुझे थोड़ा घबराहट के साथ बता रहा था।

तो मैंने पूछा क्या बात हैं । लेकिन उसने बार बार बात को टाल दिया। तभी मैंने किशन पर ज्यादा दबाब डालते हुए पूछा । कि यार किशन ऐसी क्या बात हैं ? जो कि तुम्हारे चेहरे पर इतनी घबराहट हैं।

मेरे ज्यादा दबाब डालने पर किशन नें मुझे बात बतानी शुरू की — बहुत साल पहले अपने गाँव से रात को इन्ही खेतो से एक आदमी गुजर रहा था।

रास्ते में वो पेशाब करने के लिए एक पेड़ के नीचे रुक गया । उसके बाद वो जैसे ही थोड़ा आगे कइ तरफ चला।

उसे अचानक एक बच्चे के रोने की आवाज आने लगी । तो उसने सोचा रात को पहरा देने वाले का बच्चा होगा। लेकिन तभी उस आदमी को याद आया । कि यह खेत तो रामेसर काका का हैं।

जो तीन साल पहले यहाँ फाँसी लगाकर मर गया था । अब उस आदमी को थोड़ा डर लगने लगा।

लेकिन वह आदमी हिम्मत करके सहमे हुए व कांपते हुए कदमों से आगे से बढ़ गया । मगर  उसके  दिमाग में उन लोगों की बातें याद आयी ।

कि इस खेत से गुजरते वक्त रात को कभी पीछे मुड़कर मत देखना ।

कोई कितना भी बोले मत सुनना । यह सब बातें दिमाग में सोचने से उस आदमी की हालत बहुत बुरी हो गई । और सोचने लगा कि उसने पहले यहाँ आने से पहले । ये सब क्यों नहीं  सोचा ।

अब वह आदमी जैसे – जैसे आगे बढ़ता वैसे – वैसे उस बच्चें की आवाज और तेज होती जाती । और ऐसा लग रहा था ।

जैसे वह बच्चा उसके साथ ही चल रहा हों । तभी अचानक उसने देखा कि एक पेड़ से बंधे झूले में एक बच्चा लेटा रो रहा था ।

तो डरते हुए उस आदमी नें आवाज लगाई । कि यह बच्चा किसका हैं । लेकिन कहीं से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी । तो बहुत ही ज्यादा डर के मारे वह आदमी आगे की ओर बढ़ गया । 

यह कहनी भी पढ़ें  →  Horror Haunted Village Story । मौत की पर्ची । मृतकों की गीनती करनें वाली औरत ।

लेकिन उस डरावनी बच्चे  की आवाज सुनकर उससे रहा नहीं गया । और उसने पीछे मुड़कर देख ही लिया ।

तब उस आदमी नें देखा कि वह बच्चा झूले में बैठा हुआ उसके पीछे उड़ता हुआ आ रहा हैं। आदमी को डर तो बहुत लगा, लेकिन उसनें सोचा कि बच्चा मुसीबत में हैं। 

इसलिए उसने उस बच्चे को गोद में उठाकर भागने लगा । थोड़ी देर बाद वह बच्चा उसे भारी लगने लगा ।

उस आदमी नें क्या देखा ? कि उस बच्चे के पाँव इतने लंबे हो गए, कि उसके पाँव जमीन को छूने ही वाले थें ।

तभी उस आदमी ने बुरी तरह घबरा कर उस बच्चें को जमीन पर गिरा दिया। 

जैसे ही वह बच्चा गोद से गिरा — तो बच्चा बड़े आदमी की तरह जोर हँसकर बोला ” तू आज तो बच गया अगर मेरे पैर जमीन को छूँ लेते, तो तु आज यहाँ से बचकर नहीं जा पाता।

आज तेरी मौत तय थीं ” यह कहते ही वह आधा आदमी आधा बच्चा वहाँ से गायब हो गया। 

फिर वह आदमी गिरते-पड़ते, जैसे-तैसे अपनें घर पहुँचा। और घर पहुँचते ही बहुत ज्यादा बीमार हो गया।

फिर थोड़ी ही देर में बेहोश भी हो गया । जब उसे होश आया , तो उसने सभी गाँव वालों को यह बात बताई। 

और किशन नें मुझसे कहा कि वो उस आदमी की घटना , जिस रास्ते पर हम अभी चल रहें हैं , यहीं की हैं। 

 यह किस्सा सुनते ही, मुझे बहुत घबराहट हुयी , क्योंकि ऐसी घटना मैंने पहले कभी नहीं सुनी थीं।

फिर मैं वहाँ से जोर से वापस घर की तरफ वापस भागा, क्योंकि मुझे लगा कि जैसे वह बच्चे वाला भूत मेरे साथ ही चल रहा हों। 

निष्कर्ष 

सच में दोस्तों — इतना डरावना किस्सा मैंने कभी नहीं सुना । मेरी तो खुद किशन नें यह बात बताकर तबीयत खराब कर दी।

उस दिन के बाद से मैं कभी उस वीरान खेत से नहीं गुजरा।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top