Horror Child In The Dark Night । अंधेरी रात का भयानक बच्चा । दो दोस्त भयानक गाँव ।

 वह घोर अंधेरी रात । Horror Child In The Dark Night

⇒ आज का किस्सा बहुत ही खतरनाक होने वाला हैं । तो दोस्तों एक रात मैं अपने गाँव से मेरे दोस्त किशन के साथ अंधेरी रात में खेत के रास्ते बस स्टेंड की तरफ जा रहा था । तो मेरे दोस्त किशन नें मुझसे कहा , कि यार थोड़ा जल्दी चलों ।

⇒ इस खेत से आगे दो खेत जो पड़ते हैं । उस खेत के वहाँ थोड़ी समस्या हैं ।

⇒ मुझसे यह बात कहता हुआ किशन थोड़ा डर रहा था । यानि यह बात वो मुझे थोड़ा घबराहट के साथ बता रहा था ।

⇒ तो मैंने पूछा क्या बात हैं । लेकिन उसने बार बार बात को टाल दिया । तभी मैंने किशन पर ज्यादा दबाब डालते हुए पूछा । कि यार किशन ऐसी क्या बात हैं ? जो कि तुम्हारे चेहरे पर इतनी घबराहट हैं ।

⇒ मेरे ज्यादा दबाब डालने पर किशन नें मुझे बात बतानी शुरू की — बहुत साल पहले अपने गाँव से रात को इन्ही खेतो से एक आदमी गुजर रहा था ।

⇒ रास्ते में वो पेशाब करने के लिए एक पेड़ के नीचे रुक गया । उसके बाद वो जैसे ही थोड़ा आगे कइ तरफ चला ।

⇒ उसे अचानक एक बच्चे के रोने की आवाज आने लगी । तो उसने सोचा रात को पहरा देने वाले का बच्चा होगा । लेकिन तभी उस आदमी को याद आया । कि यह खेत तो रामेसर काका का हैं ।

⇒ जो तीन साल पहले यहाँ फाँसी लगाकर मर गया था । अब उस आदमी को थोड़ा डर लगने लगा ।

⇒ लेकिन वह आदमी हिम्मत करके सहमे हुए व कांपते हुए कदमों से आगे से बढ़ गया । मगर  उसके  दिमाग में उन लोगों की बातें याद आयी ।

⇒ कि इस खेत से गुजरते वक्त , रात को कभी पीछे मुड़कर मत देखना ।

⇒ कोई कितना भी बोले मत सुनना । यह सब बातें दिमाग में सोचने से उस आदमी की हालत बहुत बुरी हो गई । और सोचने लगा कि उसने पहले यहाँ आने से पहले । ये सब क्यों नहीं  सोचा ।

⇒ अब वह आदमी जैसे – जैसे आगे बढ़ता वैसे – वैसे उस बच्चें की आवाज और तेज होती जाती । और ऐसा लग रहा था ।

⇒ जैसे वह बच्चा उसके साथ ही चल रहा हों । तभी अचानक उसने देखा कि एक पेड़ से बंधे झूले में एक बच्चा लेटा रो रहा था ।

⇒ तो डरते हुए उस आदमी नें आवाज लगाई । कि यह बच्चा किसका हैं । लेकिन कहीं से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी । तो बहुत ही ज्यादा डर के मारे वह आदमी आगे की ओर बढ़ गया । 

यह कहनी भी पढ़ें  →  Horror Haunted Village Story । मौत की पर्ची । मृतकों की गीनती करनें वाली औरत ।

⇒ लेकिन उस डरावनी बच्चे  की आवाज सुनकर उससे रहा नहीं गया । और उसने पीछे मुड़कर देख ही लिया ।

⇒ तब उस आदमी नें देखा कि वह बच्चा झूले में बैठा हुआ उसके पीछे उड़ता हुआ आ रहा हैं । आदमी को डर तो बहुत लगा , लेकिन उसनें  सोचा कि बच्चा मुसीबत में हैं । 

⇒ इसलिए उसने उस बच्चे को गोद में उठाकर भागने लगा । थोड़ी देर बाद वह बच्चा उसे भारी लगने लगा ।

⇒ उस आदमी नें क्या देखा ? कि उस बच्चे के पाँव इतने लंबे हो गए , कि  उसके पाँव जमीन को छूने ही वाले थें ।

⇒ तभी उस आदमी ने बुरी तरह घबरा कर उस बच्चें को जमीन पर गिरा दिया । 

⇒ जैसे ही वह बच्चा गोद से गिरा — तो बच्चा बड़े आदमी की तरह , जोर हँसकर बोला , ” तू आज तो बच गया , अगर मेरे पैर जमीन को छूँ लेते , तो तु आज यहाँ से बचकर नहीं जा पाता  ।

⇒ आज तेरी मौत तय थीं ” यह कहते ही वह आधा आदमी आधा बच्चा वहाँ से गायब हो गया । 

⇒ फिर वह आदमी गिरते – पड़ते , जैसे – तैसे अपनें घर पहुँचा । और घर पहुँचते ही बहुत ज्यादा बीमार हो गया ।

⇒ फिर थोड़ी ही देर में बेहोश भी हो गया । जब उसे होश आया , तो उसने सभी गाँव वालों को यह बात बताई । 

⇒ और किशन नें मुझसे कहा कि वो उस आदमी की घटना , जिस रास्ते पर हम अभी चल रहें हैं , यहीं की हैं । 

⇒  यह किस्सा सुनते ही , मुझे बहुत घबराहट हुयी , क्योंकि ऐसी घटना मैंने पहले कभी नहीं सुनी थीं ।

⇒ फिर मैं वहाँ से जोर से वापस घर की तरफ वापस भागा , क्योंकि मुझे लगा कि जैसे वह बच्चे वाला भूत मेरे साथ ही चल रहा हों । 

निष्कर्ष 

⇒ सच में दोस्तों — इतना डरावना किस्सा मैंने कभी नहीं सुना । मेरी तो खुद किशन नें यह बात बताकर तबीयत खराब कर दी ।

⇒ उस दिन के बाद से मैं कभी उस वीरान खेत से नहीं गुजरा ।

Leave a Comment