Inspirational Success Story । इसका कर्ज कौन देगा ? पिता की आखरी चिठ्ठी ।

एक चिट्ठी जिसने बेटी की जिंदगी बदल  दी । Inspirational Success Story

⇒  गाँव के किनारे एक छोटा सा घर था, जिसके अंदर रामनाथ अपनी बेटी निशा के साथ रहता था। रामनाथ एक साधारण किसान थे, लेकिन उनके सपने बहुत बड़े थे । उनका सबसे बड़ा सपना यह था कि उनकी बेटी डॉक्टर बने ताकि गाँव वालों की सेवा कर सके।

⇒  लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, जैसे उसने उनके सपनों पर ही भारी  बोझ डाल दिया हो।

⇒  रामनाथ कई वर्षों से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इलाज के लाइ उन्होंने अपनी जमीन गिरवी रख दी।    

⇒  कर्ज लिया और जो कुछ भी उनके पास था  , सब खर्च कर दिया । दर्द इतना बद्ध चुका था कि रातो में वह चुपचाप कराहते  रहते थे ।

⇒  फिर भी बीमारी बढ़ती चली गई और कोई राहत मिली ।

⇒  एक दिन वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए, बिना अपनी बेटी का हाथ पुरी तरह थामे हुए। पिता की मृत्यु के बाद निशा बिल्कुल अकेली पड गई। उसकी माँ पहले ही गुजर चुकी थी।

⇒  अब घर में सिर्फ वह और उसकी यादें बची थी, और हर कोने में पिता की आवाज गूँजती महसूस होती थी।

⇒  अंतिम संस्कार के बाद जब वह पिता का सामान समेट रही थी , तभी उसे के पुराना लिफाफा मिला , जो जैसे उसके सीने पर किसी ने भरी पत्थर रख दिया हो।

⇒  उस पर लिखा था — मेरी प्यारी बेटी निशा के लिए । काँपते हाथों से उसने वह चिट्ठी खोली, और जैसे ही उसकी आँखों ने पहला शब्द पढ़ा, उसका दिल टूटने लगा।

⇒  चिट्ठी में लिखा था —  बेटी, अगर तुम यह चिट्ठी पढ़ रही हो तो शायद मैं इस दुनिया में नही हूँ।

⇒  मुझे सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि मैं तुम्हें डॉक्टर बनते नहीं देख पाऊँगा । लेकिन मैं चाहता हूँ कि तुम अपना सपना कभी मत छोड़ना ।

⇒  निशा की आँखों से लगातार आँसू बह रहे थे , और रुकने का नाम ही नही ले रहे थे । आगे लिखा था —  मै नही चाहता कि मेरे गाँव में कोई इंसान इलाज के बिना मर जाए , जैसे मै मर रहा हूँ।

⇒  तुम डॉक्टर बनना बेटी, चाहे रास्ता कितना भी कठिन क्यों न हो ।

⇒  मेरी आखिरी साँस तक यही दुआ है कि तुम टूटों मत। उस दिन निशा ने अपने पिता की  तस्वीर के सामने खड़े होकर एक वादा किया,  जो उसके जीवन की दिशा बदलने वाला था।

⇒  वह डॉक्टर जरूर बनेगी, चाहे उसे अपनी पुरी जंदगी क्यों न दांव पर लगानी पड़े।

Inspirational Success Story । इसका कर्ज कौन देगा ? पिता की आखरी चिठ्ठी । Hindirama.com

पिता के जाने के बाद सामने आया कर्ज का सच 

⇒  पिता की मृत्यु के कुछ दिनों बाद निशा को पता चला कि घर पर लाखों रूपये का कर्ज था, जिसे सुन कर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

⇒  इलाज के लिए , लिया गया कर्ज का ब्याज लगातार बद्ध रहा था, और अब वह कर्ज एक भारी पहाड़ बन चूका था।

⇒  घर बचा था, एक छोटा खेत बचा था और एक बूढ़ी गाय, जो अब कमजोर होकर बस साँस ले रही थी।

⇒  साहूकार अक्सर उसके घर आने लगे। उनके शब्दों में दया कम और धमकी ज्यादा लग रही थी ।

⇒  वे बार – बार पासे मांगते और धमकी देते कि अगर कर्ज जल्द से जल्द नहीं चुकाया तो घर और खेत  दोनों बिक जाएगा और निशा रोड पर आ जाएगी।

⇒  निशा हर बार हाथ जोड़कर उनसे समय माँगती, उसकी आवाज कांपती थी लेकिन हिम्मत फिर भी नही टूटी थी।

⇒  वह कहती थी —  मुझे थोड़ा समय दे दीजिए । मै पढ़ाई कर रही हूँ, जिस दिन नौकरी लग जाएगी , उस दिन आपका एक – एक रुपया चुका दूँगी। कुछ लोग उसकी बात पर हँसते थे, जैसे उसके सपनों का मजाक उड़ा रहे हो।

⇒  कुछ लोग कहते थे कि गरीब किसान की लड़की डॉक्टर नही बन सकती , लेकिन निशा के इरादे बहुत सच्चे और हर ताने से और मजबूत हो गए थे।

Inspirational Success Story । इसका कर्ज कौन देगा ? पिता की आखरी चिठ्ठी । Hindirama.com

भाई और भाभी ने भी छोड़ दिया साथ 

⇒  निशा का एक बड़ा भाई भी था, जो कभी उसका सहारा बन सकता था, लेकिन हालात ने उसे भी बदल दिया था।

⇒  उसने अपने पिता के रहते ही अच्छी जमीन और दूसरा घर अपने नाम करवा लिया था, और फिर दूरी बना ली थी। उसकी भाभी बहुत स्वार्थी थी और रिश्तों से ज्यादा संपत्ति को महत्व देती थी।

⇒  दोनों गाँव के दूसरे हिस्से में रहते थे और पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने निशा से लगभग सारे रिश्ते खत्म कर दिए ।

⇒  एक बार निशा तेज बुखार से पीड़ित थी, उसका शरीर आग की तरह जल रहा था और वह कई दिनों तक बिस्तर पर पड़ी रही।

Also Read This Story  ➖  मजबूर माता – पिता और अनाथ आश्रम । Motivational Story In Hindi । Moral Story In Hindi ।

⇒  उसे उम्मीद थी कि उसका भाई उसकी मदद करेगा, शायद एक बार तो इंसानियत दिखाएगा। लेकिन जब उसे खबर भेजी गई तो उसने साफ कह दिया —   मेरी कोई बहन नही है।

⇒  यह सुनकर निशा का दिल अंदर तक टूट गया, जैसे किसी ने उसकी आत्मा को ही चोट पहुंचाइ हो ।

⇒  लेकिन उसने अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बना लिया और उसी दर्द को अपनी प्रेरणा बना दिया ।

Inspirational Success Story । इसका कर्ज कौन देगा ? पिता की आखरी चिठ्ठी । Hindirama.com

निशा के जीवन में संघर्ष भरे दिनों की शुरुआत 

⇒  अब निशा की जिंदगी एक कठिन संघर्ष बन चुकी थी, जहाँ हर एक दिन नई लड़ाई थी । 

⇒  वह सुबह खेत में काम करती थी , दोपहर में कॉलेज जाती और शाम को महिलाओ के कपड़े सिलती।

⇒  और जब पूरा गाँव सो जाता था तो, वह मेडिकल की तैयारी करती आंखे भारी होते हुए भी वह किताबे नही छोड़ती ,।

⇒  कई बार वह इतनी ठक जाती कि किताब पढ़ते – पढ़ते ही सो जाती और सपनों में भी वही संघर्ष चलता रहा ।

⇒  लेकिन जैसे ही उसकी नजर चिट्ठी पर पड़ती वह टूटे हुए हिस्सों को फिर जोड लेती। उसके पास एक गाय भी थी , लेकिन उसी दूध को बेचकर निशा कभी किताब खरीदती और कभी अपनी जरूरते पुरी करती।

⇒  समय के साथ गाय भी कमजोर होने लगी, जैसे वह भी उसके दर्द को महसूस कर रही हो। लेकिन निशा ने कभी हार नही मानी, क्योंकि उसके अंदर अब सिर्फ एक ही आग जल रही थी —  सपनो की आग।

Inspirational Success Story । इसका कर्ज कौन देगा ? पिता की आखरी चिठ्ठी । Hindirama.com

गाँव के रवि का निशा के प्रति निस्वार्थ प्यार 

⇒  गाँव में रवि नाम का एक युवक रहता था , जो सादगी और ईमानदारी का मिसाल था।

⇒  बचपन से ही वह निशा से बहुत प्यार करता था लेकिन कभी उसको पता नही चलने दिया । इसलिए उसने हमेशा उसके सपनों का सम्मान किया।

⇒  वह जानता  था कि निशा डॉक्टर बनना चाहती है, और उसमे बाधा नही बनना चाहता था।

⇒  तो दूर रहकर भी उसका साथ दिया ।   कभी कितबे दिलवा देता  और कभी खेत में मदद कर देता कभी उसकी फीस के लिए पैसे जूटा देता।

⇒  निशा सब समझती थी लेकिन वह अपने लक्ष्य से भटकना नही चाहती थी। वह जयंत थी कि रवि उससे प्यार करता है, लेकिन उस समय उसका पूरा ध्यान सिर्फ उसके पिता के सपने पर थी।

⇒  जब पढ़ाई ने उसे बीमार कर दिया। मेडिकल प्रवेश की परीक्षा करीब आ थी , नींद और भूख  दोनों को उसने त्याग दिया था।

⇒  लगातार मेहनत और तनाव के कारण वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गई और शरीर कमजोर हो गया।

⇒  डॉक्टर ने उसे आराम करने की सलाह दी लेकिन उसके मन में सिर्फ एक ही जवाब था —  नही। उसने कहा ,,, अगर मै रुक गई , तो मेरे पिता का सपना हमेशा के लिए मर जाएगा ।

⇒  उसने बीमारी के बावजूद पढ़ाई जारी रखी, दर्द को किताबों के बीच दबा दिया।

⇒  उसका संघर्ष देखकर गाँव के कई लोग भावुक हो गए और कुछ की आंखे भी भर आई।

⇒  आखिरकार मेहनत रंग लाई। कई महीनों के बाद मेडिकल परीक्षा का परिणाम आया और पूरा गाँव चुप हो गया।

⇒  निशा  ने परीक्षा पास कर ली, और यह उसके जीवन की पहली बड़ी जीत थी, लेकिन उसके आँसू नही रुके। कुछ वर्षों बाद उसने मेडिकल शिक्षा पुरी की और एक दिन उसके घर सरकारी पत्र आया।

Also Read This Story  →   अधूरी चिट्ठियों का पूरा सच – विधवा नंदनी । Emotional Story In Hindi । Indian Family Stories । Parivarik Kahani ।

⇒  उसमे लिखा था, कि उसकी नियुक्ति सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के पद पर हो गई। यह खबर पढ़कर निशा फुट – फुटकर रो पडी। जैसे सालों का दर्द एक साथ बाहर निकल आया।

Inspirational Success Story । इसका कर्ज कौन देगा ? पिता की आखरी चिठ्ठी । Hindirama.com

शुरुआती कमाई से चुकाया पूरा कर्ज 

⇒  नौकरी लगने के बाद निशा ने अपने लिए कुछ नही खर्च किया सारे पैसो से उसने अपना पहले कर्ज चुकाया लगातार  चार महीनों तक तनख्वाह बचाई पैसों को संभाल कर रखा ।

⇒  फिर उसने गाँव के सभी साहूकारों को बुलाया, और सबको लगा कि वह फिर से समय मांगेगी।

लेकिन उसके पास कर्ज चुकाने के सारे पैसे थे और आत्मविशवास । उसने सबका कर्ज  चूका दिया । साहूकार भी हैरान रह गए उनकी आँखों में भी पहली बार सम्मान था।

डाक्टर बनने के बाद गाँव में गरीबों के लिए खोला क्लिनिक

⇒  कुछ समय बाद निशा ने अपने गाँवमें एक छोटा सा क्लिनिक खोला, जहाँ उम्मीदे फिर से जिंदा हो गई । उसका उद्देश्य पैसा कमाना नही था, बल्कि अपने पिता का सपना पूरा करना था।

⇒  उस क्लिनिक में गरीब लोगों का इलाज बहुत कम पैसों में और कभी – कभी मुफ़्त मे भी किया जाता था।

⇒  धीरे – धीरे उसका क्लिनिक पूरे गाँव में प्रसिद्ध हो गया , और दूर – दूर के लोग उससे दवाई लेने के लिए आने लगे।

Inspirational Success Story । इसका कर्ज कौन देगा ? पिता की आखरी चिठ्ठी । Hindirama.com

प्यार को भी मिल गई मंजिल 

⇒  एक दिन निशा ने देखा कि रवि मरीजों की मदद कर रहा है। , बिना किसी स्वार्थ के ।

⇒  उसने मुस्कुरा कर कहा कि अगर तुम ना होते  तो आज मैं यहाँ तक नही पहुँच पाती, रव कुछ नही बोला बस उसकी आंखे भर आई ।

⇒  फिर निशा ने कहा —  मुझे पता है कि तुम मुझसे बहुत प्यार करते हो। और आज मै भी तुमसे प्यार करती हूँ।

कहानी से मिलने वाली सिख 

⇒  यह कहानी हमे सिखाती है कि परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों ना हो …. अगर इंसान के इरादे मजबूत हो तो वह किसी भी लड़ाई से अकेले ही लड सकता है।

⇒  निशा ने गरीबी देखी , अपनों का साथ छूटते देखा , अकेलापन देखा , सबसे बड़ी बात खून का रिश्ता भाई को भी बदलते देखा

⇒  और कर्ज का बोझ भी सहा लेकिन उसने कभी अपने सपनों को मरने नही दिया।

⇒  यही कारण था कि वही लड़की एक दिन पूरे गाँव की उमंड बन गई थी और लोगो के लिए प्रेरणा बन गई।

⇒  सच्ची सफलता वही होती है जो केवल हमे नही , बल्कि समाज को भी आगे बढ़ाए । Who Will Repay Her Fathers Debt ?

 

Leave a Comment