2o लाख डॉलर का रहस्य । वह आदमी जो कभी नहीं मिला । DB Cooper Mystery
⇒ 24 नवंबर 1917 की ठंडी शाम को अमेरिका के पोर्टलैंड हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति विमान में सवार हुआ ।
⇒ उसने अपना नाम डैन कूपर बताया । वह काले सूट में था ।
⇒ शांत और आत्मविश्वास से भरा हुआ था ।
⇒ उसे देखकर कोई नहीं कह सकता था , कि वह कुछ ही देर में इतिहास के सबसे रहस्यमयी अपराधों में से एक को अंजाम देने वाला हैं ।
वमान में छिपा रहस्य
⇒ उड़ान शुरू होने के कुछ समय बाद कूपर नें एयर होस्टेस को एक पर्ची दी ।
⇒ पर्ची में लिखा था , कि उसके पास बम हैं । जब होस्टेस उसके पास पहुँची , तो उसने बैग में मौजूद तारों और उपकरणों की झलक दिखाई ।
⇒ इसके बाद उसने 2 लाख डॉलर नगद और चार पैराशूट की माँग रखी ।
⇒ हैरानी की बात यह थी , कि डैन कूपर पुरी घटना के दौरान बिल्कुल शांत था ।
फिरौती और विमान से खतरनाक छलांग
⇒ विमान सिएटल पहुँचा , जहाँ उसकी सभी मांगे पूरी कर दी गई । और यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया गया ।
⇒ लेकिन कूपर नें कुछ क्रू सदस्यों को विमान में रहने का आदेश दिया । इसके बाद विमान नें फिर उड़ान भरी ।
⇒ रात गहरी थीं । बाहर बहुत तेज बारिश और कड़ाके की ठंड थीं । अचानक विमान का पिछला दरवाजा खुला ।
⇒ कुछ ही मिनटों बाद डैन कूपर पैसों से भरा बैग लेकर हजारों फीट की ऊंचाई से अंधरे आसमान में से बाहर कूद गया ।
Also read this story ➖ द्वारका का अंतिम रहस्य । आखिर क्यों डूब गई पूरी नगरी ? Mystery Of Dwarka ।
डैन कूपर कहाँ गायब हो गया
⇒ जब विमान उतरा , तो कूपर उसमे नहीं था । एफ.बी.आई नें वर्षों तक उसकी तलाश की , लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला ।
⇒ 1980 में एक नदी किनारे फिरौती के कुछ नोट मिलें ।
⇒ मगर उसमे भी एक रहस्य ही मिला ।
आज भी डी. बी. कूपर एक अनसुलझा हैं रहस्य
⇒ लगभग पचास साल से अधिक समय बीत चुका हैं । लेकिन आज भी कोई नहीं जानता कि डी. बी. कूपर कौन था ।
⇒ क्या वह छलांग के बाद बच गया था ? या उस तूफ़ानी रात में वह हमेशा के लिए खो गया था ?
⇒ यह सवाल आज भी दुनिया के लिए सबसे बड़े रहस्यों में से एक भयानक रहस्य गिना जाता हैं ।