दो मित्र और खतरनाक भालू – Kids Story In Hindi । Hindi Story For Kids । Hindi Kahani ।

दो मित्र और खतरनाक भालू - Kids Story In Hindi । Hindi Story For Kids । Hindi Kahani । By Hindirama.com

दो मित्र और खतरनाक भालू – Kids Story In Hindi । 

किसी गाँव में दो अच्छे दोस्त रहतें थें ।  एक का नाम राम और दूसरे का नाम श्याम था । दोनों बचपन से ही पक्के दोस्त थें । बचपन से ही साथ स्कूल जाना , साथ खेलना , राम और श्याम हमेशा साथ ही रहते थें । और एक दूसरे का हमेशा साथ भी देते थें ।

दोनों यह वादा किया था , की वे दोनों हमेशा एक दूसरे की मुसीबत में मदद करेंगे ।

एक दिन राम और श्याम दोनों ने निश्चय किया कि वे दोनों पास के ही जंगल में घूमने जाएंगे । गाँव के बड़े – बुजुर्गों नें उन्हे वहाँ जाने से बिल्कुल मना किया । और कहा  — बच्चों जंगल में बहुत से जंगली जानवर हैं । जो बहुत ही खतरनाक हैं । वहाँ अकेले बिल्कुल मत जाना ।

लेकिन दोनों दोस्तों को एक दूसरे पर बहुत भरोसा था । उन्होंने सोचा कि हम दोनों साथ हैं । तो हमें कुछ नहीं हो सकता । तभी वे दोनों हँसते – खेलते उस खतरनाक जंगल की ओर चल पड़े । देखने में जंगल बहुत सुंदर था । चारों ओर ऊँचे – ऊँचे पेड़ थें । चिड़िया चहचहा रही थीं । और प्यारी – प्यारी ठंडी हवा चल रही थीं ।

दोनों मित्र राम और श्याम रास्ते में बातें करते हुए जा रहे थे। कुछ दूर चलनें के बाद , जंगल और भी घना हो गया । लेकिन फिर भी वे दोनों बिना डरे आगे चले जा रहें थें ।

तभी अचानक सामने से एक भालू आ गया । भालू बहुत बड़ा और डरावना था । उसे देखकर दोनों मित्र बहुत डर गए । उनका दिल जोर – जोर से धड़कने लगा । भालू के डर से राम जल्दी से एक बड़े पेड़ पर चढ़ गया । क्योंकि वह पेड़ पर चढ़ना अच्छी तरह से जानता था ।

लेकिन श्याम को पेड़ पर चढ़ना नहीं आता था । और अब वह बुरी तरह घबरा गया । श्याम नें राम को बोला कि कि मेरा भी जल्दी से हाथ पकड़कर कर ऊपर खींच लो , लेकिन राम नें श्याम का हाथ नहीं पकड़ा । और वह पेड़ पर और भी ऊपर चढ़ गया ।

तभी श्याम को अचानक याद आया , कि उसके दादा जी ने कहा था । भालू मरे हुए इंसान को नहीं छूता । श्याम तुरंत जमीन पर लेट गया । और उसने अपनी साँस रोक ली । व बिल्कुल हिलना डुलना बंद कर दिया ।

अब भालू धीरे – धीरे श्याम के पास आया । उसने उसे सूँघा , उसके चेहरे को देखा और उसके कान के पास मुहँ ले जाकर सूँघा । अब श्याम को बहुत डर लग रहा था । लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी । थोड़ी देर बाद भालू समझ गया कि यह आदमी मरा हुआ हैं । और वह खतरनाक भालू वहाँ से चला गया ।


यह कहानी भी जरूर पढ़ें ⇓⇓⇓⇓

2 खतरनाक डरावनी कहानी – Horror Story In Hindi । Hindi Horror Story । Horror Stories ।


कुछ देर बाद भालू को चारों तरफ देखकर राम पेड़ से नीचे उतरा । फिर वह श्याम के पास आया और हूँसते हुए बोला — अरे दोस्त भालू तो चला गया , अब उठ भी जाओ ।

अच्छा बताओ श्याम ! भालू नें तुम्हारे कान में क्या कहा था ? तभी श्याम धीरे से उठा उसके चेहरे पर गंभीरता थीं । वह राम ओर देखा और बोला — भालू नें मेरे कान में कहा था कि , ” ऐसे मित्र पर कभी भरोसा मत करना , जो मुसीबत के समय तुम्हें अकेला छोड़ दे ” ।

राम यह सुनकर बहुत बुरा लगा । और उसे अपनी गलती का एहसास हुआ । उसका सिर शर्म से झुक गया ।

उसने श्याम से माफ़ी माँगते हुए कहा — कि मित्र मैंने बहुत बड़ी गलती की हैं । मुझे तुम्हें अकेला नहीं छोड़ना चाहिए था । श्याम नें कहा — कि  राम ! सच्चा मित्र वही होता हैं जो मुश्किल समय में साथ खड़ा रहें । मगर राम को अपनी गलती का एहसास हो चुका था ।

इसके बाद वह दोनों मित्र अपने गाँव चले जाते हैं । राम नें उस दिन के बाद कभी भी श्याम को अकेला नहीं छोड़ा और अब दोनों पहले से भी अच्छे मित्र बन गए थें ।

कहानी से सिख 

दोस्तों — सच्चा मित्र वही होता हैं जो संकट या खराब समय में हमेशा साथ दे । झूठी दोस्ती केवल अच्छे समय तक ही रहती हैं ।

 

Author: Hindi Rama

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *