Mystery Door In The Jungle । जंगल में मिला एक रहस्यमयी दरवाजा । दूसरी दुनिया – भाग 1


गाँव के घने जंगल में दूसरी दुनिया का दरवाजा । Mystery Door In The Jungle  


⇒ बहुत साल पहले घने जंगल और ऊँची पहाड़ियों से घिरे देवगढ़ गाँव में एक ऐसा रहस्य छिपा था, जिसके बारे में लोग खुलकर बात करने में भी डरते थे। जैसे ही अँधेरा होता वैसे ही गाँव के बुजुर्ग अपने घरों के दरवाजे बंद कर लेते और बच्चों को बाहर नही जाने देते।

⇒ वजह थी यह कि जंगल की कुछ रहस्यमयी जगह से कुछ लोग गायब हो चुके थे जिनका कभी पता तक नही चलता था , कोई नही जानता था वो लोग कहाँ गए ।

⇒ कुछ लोगों का कहना है कि पहाड़ी गुफ़ा में कुछ शापित चीज है जिसके कारण यह सब हो रहा है।

⇒ पिछले पाँच सालों से कुछ लोग जंगल में जाने के बाद कभी वापस नही आए , और उन लोगो का आज तक कुछ पता नही है।

⇒ गाँव में डर का माहौल था और पूर्णिमा की रात थी , तो लोग घरों से निकलना पसंद नही करते थे ।

गाँव का श्यामू बकरीवाला 

⇒ उसी देवगढ़ इलाके में श्यामू नाम का गरीब लड़का रहता था, लोग उसकी इज्जत नही बल्कि उसका मजाक उड़ाते रहते थे, कि श्यामू बकरीवाला उसकी टूटी – फूटी झोपड़ी गाँव के एक किनारे पर थी .

⇒ उसके पास न खेत , ना पैसा था। उसकी सारा धन दौलत उसकी बकरियाँ थी।

⇒ श्यामू का दिल बहुत बड़ा था अगर कोई बूढ़ा या कोई भी व्यक्ति बीमार पड़ता तो वह बिना पैसो के उसको दूध देता । गाँव वाले उसकी अच्छाई का फायदा उठते थे । कई लोग दूध लेने के बाद धन्यवाद तक नही करते थे ।

⇒ लेकिन श्यामू कभी शिकायत नही करता था वह हमेशा मुसकुराता रहता था । उसकी सबसे प्यारी बकरी का नाम धवली वह पुरी सफेद थी और श्यामू उसे अपने परिवार का हिस्सा मानता था।

तूफान वाली शाम और डरावना जंगल 

⇒ एक दिन आसमान में काले बादल छा गए और पूरा जंगल में भी सन्नाटा छा गया। किसी कि भी आवाज नही आ रही थी . 

⇒ पक्षियों की आवाजे भी बंद हो चुकी थी। श्यामू अपनी बकरियाँ चरा कर वापस जा ही रहा था कि , उसे धवली कही नही दिख रही थी।

⇒ उसने हर तरफ देखा लेकिन उसकी प्यारी बकरी कहीं नजर नहीं आ रही थी, फिर उसको दूर पहाड़ी पर मिमियाने की आवाज सुनाई दी। 

Also Read This story  →   Lost Treasure Mystery । पाँच खजानों की आखरी निशानी – जोधपुर का आखरी रहस्य

⇒ में……… में । श्यामू तुरंत उस दिशा में दौड़ा । जितना वह आगे बढ़ता गया जंगल और भी डरावना होता गया। पेड़ों की परछाईयां जैसे किसी राक्षस की तरह फैल गई। अचानक उसे लगा कि कोई उसकी निगरानी कर रहा था।

⇒ उसने पीछे मुड़कर देखा। वहाँ कोई नही था। लेकिन उसे साफ महसूस हो रहा था , कि अंधेरे में कोई मौजूद है।

Mystery Door In The Jungle । जंगल में मिला एक रहस्यमयी दरवाजा । दूसरी दुनिया - भाग 1 Hindirama.com

दूसरी दुनिया की खतरनाक गुफा

⇒ कुछ देर श्यामू पहाड़ी के नीचे पहुँच गया । उसके सामने एक विशाल गुफ़ा थी। यही वह जगह थी जिसके बारे में गाँव के लोग सोचकर भी डरते थे, कहा जाता था जो स गुफ़ा में गया वह कभी वापस नही आ सका है।

⇒ श्यामू को बहुत डर लग रहा था परंतु वह अंदर गया, गुफ़ा के अंदर जैसे बर्फ की तरह ठंड थी।

⇒ दीवारों पर अजीब निशान बने हुए थे जैसे किसी ने गुप्त भाषा में कुछ लिखा हो। अचानक उसे दूर कहीं दो लाल आंखे चमकती दिखी….।

⇒ श्यामू का गला सुख गया लेकिन अगले ही पल में वह आंखे गायब भी हो गई।

⇒ तभी पुरी गुफ़ा में एक भयानक आवाज गूंजी , – वापस चले जाओ….। श्यामू डर गया। लेकिन धवली को छोड़कर इस तरह जाना उसे संभव नही लगा।

बड़े पत्थर के पीछे क्या ? 

⇒ वह धीरे – धीरे बढ़ता गया अचानक उसे उसकी बकरी धवली दिखी। वह एक विशाल चट्टान के सामने खड़ी कांप रही थी।

⇒ जमीन हिलने लगी। सामने की चट्टान धीरे – धीरे हटने लगी। उसके पीछे जो दिखाई दिया श्यामू उसको देखते ही कांप उठा।

⇒ वहाँ एक विशाल पत्थर का दरवाजा खड़ा था। दरवाजे पर चाँद जैसे कुछ निशान बने हुए थे, अचानक दरवाजे से नीली रोशनी निकलने लगी।

⇒ गुफ़ा की हवा भयंकर रूप से घूमने लगी। श्यामू वहाँ से भागना चाहता था ।

⇒ लेकिन एक अदृश्य शक्ति उसको अपनी तरफ खिचना चाहती थी। अगले ही पल वह और धवली उस दरवाजे के भीतर समा गए।

श्यामू गरीब पहुंचा दूसरी दुनिया में  

⇒ जब श्यामू की आँख खुली, तो वह एक अजीब सी दुनीया में पड़ा था। आसमान बैंगनी रंग का था, हवा में सुनहरे कण तैर रहे थे। श्यामू बहुत ज्यादा घबराकर उठ बैठा।

⇒ तभी अचानक पीछे से किसी की आवाज आई। तुम बच गए…. यह अच्छी बात है।

⇒ श्यामू ने पीछे मुड़कर देखा एक लड़का खड़ा था, उसकी उम्र लगभग श्यामू जितनी थी। उसकी आँखों में हल्की नीली चमक थी। वह बोला ! — मैं गोपाल हूँ और तुम अभी अपनी दुनिया में नहीं हो।

Mystery Door In The Jungle । जंगल में मिला एक रहस्यमयी दरवाजा । दूसरी दुनिया - भाग 1 Hindirama.com

दूसरी दुनिया का गोपाल और एक भयानक सच 

⇒ गोपाल श्यामू को अपने साथ एक सुरक्षित जगह ले गया, अगले कुछ दिनों में दोनों की दोस्ती बहुत अच्छी हो गई। व श्यामू को गोपाल पर पूरा विश्वास भी हो गया । गोपाल ने श्यामू को अपनी दुनिया के बारे बहुत कुछ बताया ।    

⇒ लेकिन श्यामू ने एक अजीब बात नोटिस की ,,,, हर आधी रात मे दूर जंगलों में जंजीरों की बहुत ही भयानक आवाज आती थी। छन ….. छन ।

Also Read This Story  →  Mystery Of The black River Monster । काली नदी का भयानक राक्षस ।

⇒ कई बार श्यामू को ऐसा लगता था कि जैसे कोई उसे मदद के लिए बुला रहा हो। एक रात वह चुपके से उस दिशा में अकेला चला गया।

⇒ अचानक उसे दूर कई लोग दिखे , वे मोटी लोहे के जंजीरों में बंधे थे। उनमे से एक चेहरा उसे जाना – पहचाना लगा।

⇒ वह देवगढ़ के लापता लोगों में से ही एक था, श्यामू की रूह कांप गई। तभी किसी भयानक प्राणी की गर्जना सुनाई दी। धम – धम -धम  पूरा जंगल कांप गया।

⇒ जंजीरों में बंधे लोग डर से कांपने लगे। श्यामू के पसीने छूटने लगे । तभी वह भागकर गोपाल के पास गया लेकिन गोपाल ने उस विषय पर बात करने के लिए मना कर दिया ।

हर पूर्णिमा की रात को 

⇒ धीरे – धीरे एक महिना बीत गया। पूर्णिमा की रात आ गई। गोपाल श्यामू को उसी रहस्यमयी दरवाजे तक ले गया।

⇒ दरवाजा फिर से नीली रोशनी सा चमकने लगा । श्यामू अपने घर लौटने वाला था। जाने से पहले गोपाल ने उसे के सोने की मोहर दी। और कहा ! — श्यामू इसे संभालकर रखना । 

⇒ गोपाल ने यह  भी कहा। कि याद रखना अगली पूर्णिमा को मैं तुमसे मिलने जरूर आऊँगा।

⇒ तभी अचानक दूर पहाड़ों की दिशा से ऐसी गर्जना सुनाई दी की धरती कांप उठी।

⇒ आसमान में घोर काले बादल छा गए। गोपल का चेहरा डर से पीला पड़ गया। पहली बार श्यामू ने उसकी आँखों में डर देखा ।

⇒ उसी क्षण अंधेरे में दो विशाल आंखे चमकती दिखी । वें आंखे सीधे श्यामू को घूर रही थी।

⇒ गोपाल घबरा कर चिल्लाया – भागो श्यामू उसे तुम्हारे बारे में पता चल गया। इससे पहले श्यामू कुछ समझ पाता गोपाल ने उसे दरवाजे की तरफ जोर से धक्का दे दिया।

⇒ अचानक एक नीली रोशनी चमकी और श्यामू अपनी दुनिया में लौट आया। उसका शरीर टूटा सा लग रहा था । 

⇒ और उस रात उसे नींद नही आई। क्योंकि जाते – जाते उसने उन लाल आँखों को आखिरी बार देखा था।

⇒ और उसे ऐसा लग रहा था जैसे कोई भयानक प्राणी मुस्कुरा रहा हो । मानो वह जल्द ही देवगढ़ आने वाला है।

इसका अगला भाग आपको हमारी website की केटेगीरी Mystery Stories पर या Hindirama.com  को आप आज ही हमे फॉलो करे ताकि आने वाली हर कहानी की पोस्ट का  नोटिफिकेशन आपके पास खुद आ जाएगा …। हमारी   

 

 

 

Leave a Comment