शादी के बाद भी पत्नी का बॉयफ्रेंड । धोखा और भयानक रहस्य । Heart Touching Love Story In Hindi ।

पत्नी का बॉयफ्रेंड : एक अमीर बुजुर्ग पिता की अपनी बिगड़ी हुई बेटी की शादी तो एक शरीफ लड़के से कर देता हैं । लेकिन उसकी बेटी अभी भी अपने पुराने बॉयफ्रेंड से प्यार करती हैं ।

पति बेचारा शरीफ अपनी पत्नी को कुछ भी नहीं बोलता । उनकी तो सुहागरात भी नहीं हुई ।

अब क्या होगा ? क्या पत्नी भाग जाएगी अपने बॉयफ्रेंड के साथ या आगे क्या होगा ? पढ़िए पूरी कहानी , शादी के बाद भी पत्नी का बॉयफ्रेंड ।           

शादी करने से क्या तुम मेरे पति बन गए । Heart Touching Love Story In Hindi 

एक लड़की की शादी ” उसकी बिना मर्जी के एक सीधे साधे लड़के से ” हो जाती हैं !  जिस लड़के घर में उसकी माँ , के अलावा और कोई नहीं था !

” दहेज में लड़के को बहुत सारा समान और पैसे ” भी मिले थें ! 

लेकिन लड़की किसी और लड़के से बेहद प्यार करती थीं !

अब लड़की की शादी बिना मर्जी के हो तो गई थीं ! और अब वो अपनें ससुराल भी आ गई थीं ! तभी सुहागरात के वक्त लड़का दूध लेकर कमरें में आता है !

और उस लड़की यानी अपनी पत्नी के पास बैठ जाता हैं !  तभी उसकी पत्नी गुस्से से अपने पति से चिल्लाते हुए कहती हैं ! 

” क्या तुम मुझे अकेला छोड़ सकते हों “! ??

उसकी ये बात सुनकर उसका पति बहुत दुखी होता है ! लेकिन फिर भी वह खुशी खुशी ये कहता हैं ! ” नहीं तुम आराम कर लो ” ! मैँ तो सिर्फ तुम्हारे लिए दूध लेकर आया था ! 

ये कहकर वो कमरें से बाहर चला जाता हैं ! लड़की मन मारकर ही रह जाती है ! क्योंकि लड़की चाहती थीं कि उसने झगड़ा क्यों नहीं किया ! ‘

ताकि वो उस गंवार से तलाक ले सकें ‘ ! अब लड़की को ससुराल में तीन चार दिन हो गए थें ! मगर वो तो बस पूरा दिन फोन पर अपनें बॉयफ्रेंड से बात करतीं थीं !

और इधर लड़के की माँ ” बिना शिकायत करें ” दिन भर घर का सारा काम करतीं थीं ! व सबकें लिए खाना भी खुद ही बनाती थीं !

फिर भी उसकी माँ के चेहरे पर हर वक्त मुस्कुराहट ही रहती थीं ! लड़का एक छोटी सी कम्पनी में नौकरी करता था ! वह बेहद ही ईमानदार और मेहनती था !

सुबह अपनें काम पर जाता और शाम को थका हारा घर आता मगर उसकी पत्नी उसे एक गिलास पानी भी नहीं पूछती थीं !

क्यों हुई लड़की की जबरदस्ती शादी 

” अब लड़के और लड़की की शादी को करीब एक महिना हों गया था ” !

मगर अब तक वो दोनों एक साथ कभी नहीं सोये थें ! वैसे लड़का बहुत ही शांत स्वभाव का था ! इसलिए वह अपनी पत्नी को कुछ भी नहीं कहता था !

फिर भी वह अपनी पत्नी को खुद ही खाना डाल कर देता था ! मगर  उसकी पत्नी उसके साथ बैठकर खाना कभी नहीं खाती थीं !

वह अपना खाना अपनें कमरें में अलग बैठकर खाती  थीं ! लड़की को दहेज में एक स्कूटी भी मिली थीं !

लड़का जैसे ही अपने काम पर निकल जाता  ! उसके आधे घन्टे के बाद ही लड़की भी अपनी स्कूटी लेकर अपने बॉयफ्रेंड से मिलने चली जाती थीं !

और लड़के के आने से पहले ही वो अपने ससुराल वापस आ जाती थीं ! एक दिन लड़के की काम की छुट्टी थीं ! और वह घर पर ही था !

तो ” लड़के नें अच्छे भले खाने को भी गंदा कहके ” अपनी सासु माँ को उलटा सीधा कहकर खाने को बाहर फेंक देती हैं !

” यह सब देखकर लड़के को बहुत गुस्सा आता हैं ” !

और वह गुस्से गुस्से में अपनी पत्नी पर हाथ उठा देता हैं ! मगर उसकी माँ फिर भी अपनें बेटे को ही डांटती हैं !इधर लड़की को झगड़े का एक बहाना चाहिए था !

जो कि उसे मिल गया था ! तभी वो बिना बोले ही अपनी स्कूटी लेकर अपनें बॉयफ्रेंड के पास चली जाती हैं ! और अपनें बॉयफ्रेंड के पास जाकर कहती हैं !

कि अब एक पल भी मुझे उस घर में नहीं रहना !

आज उस गंवार नें मुझपर हाथ उठाकर अच्छा नहीं किया ! तभी उसका बॉयफ्रेंड कहता हैं ! अरे तुम से मैं कब से कहता हूँ ! कि तुम भाग चलों मेरे साथ !

” कहीं दूर ” मगर तुम हो की आज कल आज कल पे ही लागी रहती हों ! तब लड़की कहतीं हैं ! कि शादी के दिन मैं तुम्हारे पास आई थीं !

तो तुम ही  नें  तो वापस घर लौटाया दिया था मुझे ! और मुझसे ये कहा था कि खाली हाथ बिना पैसों के हम कहाँ तक भागेंगे !

और तुमने कहा कि मैं खाली हाथ ही तुम्हारे पास आ गई ! ये कहकर तुमनें मुझे वापस भेज दिया था ! फिर आखिर मैं तुमनें कहा था 

कि एक नई जिंदगी की शुरुआत करनें के लिए थोड़ा पैसा तो लेकर आ सकती हो तुम ! ” या कुछ गहने ही ले आती ” !

बॉयफ्रेंड कहता हैं कि जब मैं तुम्हें छूता हूँ या प्यार करता हूँ ! तो तुम हमेशा ये कहतीं हों कि प्यार व्यार सब शादी के बाद ही होगा ! प्यार करने पर तुम बहुत नखरे करतीं हों !

तभी लड़की बॉयफ्रेंड से गुस्सा होकर कहती हैं ! ” हा शादी के बाद ही अच्छा होता हैं ये सब ” !

और वैसे भी मैं तुम्हारी ही तो हूँ ! मैं आज नहीं एक कुंवारी लड़की ही हूँ ! और शादी करके भी ! आज तक उस गंवार के साथ मैं एक रात भी नहीं सोयी !

क्योंकि मैंने तुमसे ही सच्चा प्यार किया हैं ! और अब मैं चाहती हूँ कि ! तुम मुझसे शादी करके मेरी माँग में अपनें हाथ से सिंदूर भर दो !

फिर मैं पूरी ही तुम्हारी हो जाऊँगी ! और फिर तुम मुझे अपनी मर्जी से दिन रात प्यार कर सकते हो !

तब उसका बॉयफ्रेंड कहता हैं ! ” तो ठीक हैं ! मैं तुमसे शादी कर लूँगा “! मगर तुम कम से कम पाँच लाख रुपयों का कल श्याम तक इंतजाम कर लेना !

मैं तुम्हें एक होटल का पता दे रहा हूँ ! तुम उस होटल में रात को 10 बजे तक पहुँच जाना ! लड़की कहतीं हैं ! उस गंवार के पास कहाँ होगा पैसा !

बल्कि मैरे पापा नें उसे दहेज मैं तीन लाख रुपये और मुझे कुछ सोने के गहने दिए थें ! गहने तो मेरे पास हैं ! मगर सारे पैसे उस गंवार नें अलमारी में लोक कर रखा हैं !

मगर मैं जैसे तैसे इस अलमारी की चाबी लेकर सारे पैसे निकाल कर तुम्हारे पास हमेशा हमेशा के लिए आ जाऊँगी ! ये कहकर वो लड़की अपने ससुराल पहुँचती हैं !

लड़की ससुराल पहुँच कर अपने पति और सास से लड़ाई करती हैं ! और उनपर खूब चिल्लाती हैं !

लेकिन उसका पति और उसकी सास बिल्कुल शांत रहते हैं ! और वो उसको जवाब मैं कुछ भी नही कहते ! तभी लड़की और भी गुस्सा होकर अपने कमरे में चली जाती हैं !


शादी किसी और से मोहब्बत मुझसे    

यह कहानी भी पढ़ें ↓

शादी किसी और से मोहब्बत मुझसे । मैं तुम्हारे बिना मर जाऊँगी । Emotional Love Story In Hindi । Hindirama.com


पत्नी के बॉयफ्रेंड का आया मेसेज और घर छोड़ने की की साजिश  

तभी अचानक लड़की के फोन पर उसके बॉयफ्रेंड का  मैसेज आता हैं ! कि कब आ रही हों पैसे लेकर !

लड़की मैसेज का जवाब देती हैं ! सब्र करो यार मैं वक्त पर आ जाऊँगी ! तभी अचानक उसका पति दरवाजा खटखटाता हैं ! और कहता हैं कि खाना खा लो !

तो पत्नी कहती हैं ! ” मैं खाना तभी खाऊँगी पहले मुझे तुम इस अलमारी की चाबी दे दो ” ! पति दरवाजे के नीचे से चाबी देकर कहता हैं ! 

ये लो चाबी और तुम अपना काम करके खाना खा लेना ! क्योंकि अभी तक मैंने और माँ नें भी खाना नहीं खाया ! माँ नें कहा हैं !

हम आज साथ बैठकर ही खाना खाएंगे ! तभी लड़की कहती हैं ! माँ और तुम खाना खा लो ! मैं बाहर से खाना खाकर आई हूँ !

ये सुनकर लड़का वहाँ से चला जाता हैं ! तभी लड़की जल्दी से चाबी को उठाकर अलमारी खोलती हैं ! अलमारी खोलकर वो उसमे क्या देखतीं हैं !

पति की डायरी का रहस्य और पति का सच्चा प्यार   

कि उसमे दहेज के पूरे पैसे तीन लाख और सारे गहने तो रखे ही थें ! बल्कि उसमे एक डायरी भी रखी हुई थीं ! जब वो उस डायरी  को खोलकर पद्धती हैं तो उसमे लिखा था !

प्रिय पत्नी मुझे और तुम्हारे पिताजी को पता हैं ! कि तुम किसी और लड़के से बेहद प्यार करती हो ! मगर तुम्हारे पिताजी नें पता लगाया हैं !

कि जिससे तुम प्यार करती हों ! उसकी पहले भी एक बार शादी हो चुकी हैं ! और वह लड़का बहुत सी लड़कियों को धोखा भी दे चुका हैं ! 

पर आपके पिताजी आपको उस लड़के के बारे मे कुछ भी ना  बता सके ! क्योंकि उन्हे पता था ! कि ये जो इश्क का नशा हैं ! वह हमेशा अपनों को गैर और गैरों को अपना बना देते हैं !

इसलिए तुम्हारे पिताजी नें मेरे आगे हाथ जोड़कर ये कहा कि मेरी बेटी का हमेशा ख्याल रखना ! और वो ये भी कह रहें थे !

कि अगर मेरी बेटी से कोई भी गलती हो जाए तो उसकी तरफ से मैं तुमसे माफी माँग लूँगा ! 

यह सब कहते हुए तुम्हारे पिताजी मेरे आगे बार बार हाथ जोड़ रहे थें ! तभी मैंने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए और उनसे मैंने कहा !

कि पिताजी काश सबके पिता आपकी तरह होते ! आप बिल्कुल चिंता ना करें ! आपकी बेटी का ख्याल मैं अपनी जान से भी ज्यादा रखूँगा !

मैं खुद भूखा रह लूँगा ! मगर आपकी बेटी कभी भूखी नहीं सोएगी !

और मुझे आपकी बेटी प्यार करें या ना करे ! वो मेरा सम्मान करे या ना करे !

मैं खुश हूँ कि मुझे एक अच्छे ससुर के द्वारा एक अच्छे  दामाद होने का सम्मान हमेशा मिलता रहेगा ! ये कहकर तुम्हारे पिताजी ने मुझे अपने सीने से लगा लिया  ! 

और हाँ मेरी प्यारी पत्नी मुझे दहेज मैं मिले  सारे पैसे और सोने के गहने मैंने तुम्हारी अलमारी में रख दिए हैं क्योंकि दहेज के नाम से मुझे नफरत हो चुकी थीं !

इस दहेज के ही कारण मैंने अपनी बहन और पिता को खोया था ! और मेरे पिता के अंतिम शब्द भी यही थें ! कि किसी बेटी के बाप से कभी एक रुपया भी दहेज ना लेना !

और उस डायरी में यह भी लिखा था ! कि तुम मुझसे आजाद हो ! और तुम कभी भी मुझे छोड़कर जा सकती हो !

डायरी के बीच के पन्नों में तलाक के पेपर रखे हैं ! जहां मैंने पहले ही अपने साइन कर दिए हैं !

जब तुम्हें लगे कि अब इस गंवार के साथ नहीं रहना तब तुम भी इस तलाक के पेपर पर साइन करके अपने सारे पैसे और जेवर लेकर जा सकतीं हों !

लड़की डायरी पढ़कर बहुत हैरान थीं ! और परेशान भी थीं !

क्योंकि ना चाहते हुए भी उसके गंवार पति के शब्दों नें उसके दिल को छु लिया था ! 

अब वो ना चाहते हुए भी उस गंवार पति के अनदेखे प्यार को वो महसूस करने लगी थीं ! 

अब वह  फुट फुट कर रोने लगी !

डायरी में आगे लिखा था कि मैंने तुम्हें इसलिए मार था ! क्योंकि आपने मेरी माँ को गाली दी !

और जो बेटा खुद के आगे अपनी माँ की बेज़्जती होते देख ले ! फिर वह बेटा ही कैसा ! इसलिए मुझे माफ कर देना !

क्योंकि मेरे लिए माँ का दर्जा सबसे बड़ा हैं !

और आपको मैं दुल्हन बनाकर अपना हमसफ़र बनाने लाया हूँ आपसे जबरदस्ती करने नहीं आपको मुझसे प्यार हो ना हो लेकिन मैं अंत तक सिर्फ तुमसे ही प्रेम करता रहूँगा !

अब फैसला तुम्हारे ही हाथों मैं हैं ! अब सारी बाते पढ़कर लड़की दुल्हन बन चुकी थीं ! और उसकी आँखों से तो अब आँसु रुकनें का नाम ही नहीं ले रहे थें !

पति की डायरी पड़कर पत्नी की सोच बदल गई और वह रो पड़ी   

उसी समय अचानक लड़की के बॉयफ्रेंड का फोन आता हैं ! तभी गुस्से में लड़की अपने फोन को स्विच ऑफ कर देती हैं ! और अपनी सिम कार्ड को तोड़ देती हैं !

अब उसे सब समझ आ गया था ! कि जिससे वो बेहद प्यार करती थीं ! उसे तो सिर्फ पैसों से ही प्यार था !

और सच्चा प्यार प्यार करने वाला तो मेरा पति ही था !

जिसने सिर्फ मेरे पापा की इज्जत रखने के लिए ही मुझसे शादी कर ली ! और उसे मेरा एक बॉयफ्रेंड हैं पता होने के बाद भी उसने मुझसे इतना प्यार किया !

मैं अपने पति का प्यार क्यों नहीं समझ पाई ! यह सब सोचकर वो रोती रही !!


खतरनाक नरभक्षी बैलगाड़ी वाला 

यह कहानी भी पढ़ें ↓

नरभक्षी बैलगाड़ी वाला । धुंधगाँव का शैतानी जिन । The Horror Bullock Cart Drive । Hindirama.com


मेरे पिता की इज्जत रखने वाला मेरा सच्चा पति हैं बस 

फिर उसने रोते हुए अलमारी का सारा समान जैसा था ! वैसे ही रखकर ना जाने कब सो गई !

अगले दिन  उसकी पत्नी देर जागी ! तब तक उसका पति ऑफिस जा चुका था ! तभी जल्दी से पहले वो नहकर धोकर उसने साड़ी पहनी !  

फिर लंबा सा अपनी माँग में सिंदूर लगाया ! जबकि पहले एक बिंदी जैसी साइड मे सिंदूर लगाती थीं !!

ताकि कोई लड़का ध्यान दे और किसी को ये ना पता चल जाए कि वो एक शादी शुदा हैं ! मगर आज तो 10 किलो मीटर से भी दिखाई दे दे एसी लंबी और गाढ़ी सिंदूर लगाई थीं !

फिर उसने अपना मंगल सूत्र पहना ! और किचन में जाकर सासु माँ को जबरदस्ती कमरें में आराम करने भेज देती हैं !

और खुद अकेली ही सबका खाना बनाती हैं ! पहले सासु माँ को खाना खिलाती हैं ! और फिर अपने पति को फोन करके उसके ऑफिस का पता पूछती हैं !

उसका पति उसको ऑफिस का पता देते हुए सोचता हैं !

पत्नी सीधा पहुँची पत्नी क कंपनी में और किया सबके सामने प्यार का इजहार  

कि कहीं उसकी पत्नी नें तलाक देने का फैसला तो नहीं कर लिया मगर उसे कहाँ पता था कि वो अब सुधर गई हैं ! और उसे ही अपना पति मान चुकी हैं !

इतने मे ही उसकी पत्नी स्कूटी लेकर उसके ऑफिस खाना लेकर पहुँच जाती हैं ! 

पत्नी को देखकर पति हैरान हो जाता हैं ! तभी वो अपनी पत्नी से पूछता हैं ! सब ठीक हैं ! माँ ने तुमसे कुछ कह तो नहीं दिया !

उसका पति सवाल पर सवाल पूछे जा रहा रहा था ! 

तभी अचानक पत्नी सबके ही सामनें अपने पति के सीने से लिपट जाती हैं !

उसे धीरे से कहती हैं कि सब ठीक हैं मगर मुझे तुमसे कुछ कहना हैं ! पति कहता हैं हाँ कहो ! तब पत्नी सबके ही सामने कहती हैं ! आई लव यू  💚 मेरे प्यारे पति  मैं  💚 आई लव यू 

ये सुनकर ऑफिस के सभी लोग हैरान होकर खड़े हो जाते हैं ! और जोर जोर से तालियाँ बजाने लगते हैं तब पत्नी सबके ही सामने !

अपने पति का हाथ पकड़कर कहती हैं ! कि अब एक महीने तक मेरे पति देव ऑफिस मैं आपको दिखाई नहीं देगे ! 

ऑफिस के सभी लोग पुछते हैं __ लेकिन क्यों ????????

तब उसकी पत्नी कहती हैं ! क्योंकि हम दोनों लंबी छुट्टी पर जा रहे हैं !

पति पत्नी से कहता हैं तुम्हें क्या हो गया हैं ! तब पत्नी कहती हैं ! मुझे तुमसे सच्चा प्यार हो गया हैं !

ये कहकर वो उसके सीने से दूबारे इस तरह लिपट जाती हैं ! जहां से वो अपने गंवार पति से कभी भी जुदा ना हो पाए !

तभी उसका पति भी बहुत ही खुश हो जाता हैं ! और फिर वो दोनों अपने घर चले जाते हैं और हमेशा खुश रहते हैं !

तो दोस्तों ! प्यार हमेशा उससे ही करना चाहिए जो आपसे प्यार करता हो !

और साथ ही आपकी और आपके परिवार की इज्जत भी करता हों ! पेसो से प्यार करने वाला इंसान कभी आपसे प्यार नहीं कर सकता !!

यह प्रेम कहानी आपको कैसी लगी कमेन्ट मे जरूर बताइए  !

 

1 thought on “शादी के बाद भी पत्नी का बॉयफ्रेंड । धोखा और भयानक रहस्य । Heart Touching Love Story In Hindi ।”

Leave a Comment