शादी के बाद भी पत्नी का बॉयफ्रेंड । एक मजबूर शादी और अनचाहा ससुराल। Shaadi Ke Bad Bhi Patni Ka Boyfriend

शादी के बाद भी पत्नी का बॉयफ्रेंड । एक मजबूर शादी और अनचाहा ससुराल। Shaadi Ke Bad Bhi Patni Ka Boyfriend । Hndirama.com

एक अमीर बुजुर्ग पिता अपनी बिगड़ी हुई बेटी की शादी एक शरीफ लड़के से कर देता है, लेकिन उसकी बेटी अभी भी अपने पुराने बॉयफ्रेंड से प्यार करती है।

पति बेचारा शरीफ है और अपनी पत्नी को कुछ भी नहीं कहता। उनकी तो सुहागरात भी नहीं हुई।

अब क्या होगा? क्या पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग जाएगी या आगे कुछ और होगा? पढ़िए पूरी कहानी, ‘शादी के बाद भी पत्नी का बॉयफ्रेंड’।

Hindi Rama | लव स्टोरी

शादी करने से क्या तुम मेरे पति बन गए? Shaadi Ke Bad Bhi Patni Ka Boyfriend

एक लड़की की शादी उसकी मर्जी के बिना एक सीधे-साधे लड़के से हो जाती है, जिसके घर में उसकी माँ के अलावा और कोई नहीं था।

दहेज में लड़के को बहुत सारा सामान और पैसे भी मिले थे, लेकिन लड़की किसी और लड़के से बेहद प्यार करती थी। लड़की की शादी उसकी मर्जी के बिना हो तो गई थी और अब वह अपने ससुराल भी आ गई थी।

तभी सुहागरात के वक्त लड़का दूध लेकर कमरे में आता है और अपनी पत्नी के पास बैठ जाता है। तभी उसकी पत्नी गुस्से में अपने पति से चिल्लाते हुए कहती है, “क्या तुम मुझे अकेला छोड़ सकते हो?”

उसकी यह बात सुनकर उसका पति बहुत दुखी होता है, लेकिन फिर भी वह खुशी-खुशी कहता है, “नहीं, तुम आराम कर लो। मैं तो सिर्फ तुम्हारे लिए दूध लेकर आया था।” यह कहकर वह कमरे से बाहर चला जाता है। लड़की मन मारकर रह जाती है, क्योंकि वह चाहती थी कि लड़का उससे झगड़ा करे, ताकि वह उस गंवार से तलाक ले सके।

अब लड़की को ससुराल में तीन-चार दिन हो गए थे, मगर वह पूरा दिन फोन पर अपने बॉयफ्रेंड से बात करती थी।

इधर लड़के की माँ बिना शिकायत किए दिन भर घर का सारा काम करती थी और सबके लिए खाना भी खुद ही बनाती थी।

फिर भी उसकी माँ के चेहरे पर हर वक्त मुस्कुराहट रहती थी। लड़का एक छोटी-सी कंपनी में नौकरी करता था। वह बेहद ईमानदार और मेहनती था।

वह सुबह अपने काम पर जाता और शाम को थका-हारा घर आता, मगर उसकी पत्नी उसे एक गिलास पानी तक नहीं पूछती थी।

लड़की की मर्जी के बिना हुई शादी और सुहागरात भी नहीं हुई

अब लड़के और लड़की की शादी को करीब एक महीना हो गया था, मगर अब तक वे दोनों एक साथ कभी नहीं सोए थे।

वैसे लड़का बहुत ही शांत स्वभाव का था, इसलिए वह अपनी पत्नी से कुछ भी नहीं कहता था। फिर भी वह अपनी पत्नी को खुद ही खाना परोसकर देता था, मगर उसकी पत्नी उसके साथ बैठकर कभी खाना नहीं खाती थी।

यहाँ तक कि लड़के की अभी तक सुहागरात भी नहीं हुई थी।

वह अपना खाना अपने कमरे में अलग बैठकर खाती थी। लड़की को दहेज में एक स्कूटी भी मिली थी।

लड़का जैसे ही अपने काम पर निकल जाता, उसके आधे घंटे बाद ही लड़की अपनी स्कूटी लेकर बॉयफ्रेंड से मिलने चली जाती थी। लड़के के आने से पहले ही वह अपने ससुराल वापस आ जाती थी।

एक दिन लड़के की काम से छुट्टी थी और वह घर पर ही था। उस दिन लड़की यानी बहू ने अच्छे-भले खाने को भी गंदा कहकर अपनी सास माँ को उल्टा-सीधा कहा और खाना बाहर फेंक दिया। यह सब देखकर लड़के को बहुत गुस्सा आया।

गुस्से में वह अपनी पत्नी पर हाथ उठा देता है, मगर उसकी माँ फिर भी अपने बेटे को ही डाँटती है।

इधर लड़की को झगड़े का एक बहाना चाहिए था, जो उसे मिल गया था।

तभी वह बिना कुछ बोले ही अपनी स्कूटी लेकर बॉयफ्रेंड के पास चली जाती है। वहाँ जाकर कहती है कि अब वह एक पल भी उस घर में नहीं रहना चाहती।

पत्नी की बॉयफ्रेंड के साथ भागने की पूरी तैयारी

“आज उस गंवार ने मुझ पर हाथ उठाकर अच्छा नहीं किया।” तभी उसका बॉयफ्रेंड कहता है, “अरे, तुमसे मैं कब से कहता हूँ कि तुम मेरे साथ कहीं दूर भाग चलो, मगर तुम हो कि आज-कल, आज-कल पर ही लगी रहती हो।”

तब लड़की कहती है कि शादी के दिन वह उसके पास आई थी, लेकिन उसने ही उसे वापस घर लौटा दिया था और कहा था कि खाली हाथ, बिना पैसों के वे कहाँ तक भागेंगे।

उसने यह भी कहा था कि वह खाली हाथ ही उसके पास आ गई थी। यह कहकर उसने उसे वापस भेज दिया था।

फिर आखिर में उसने कहा था कि एक नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए वह थोड़ा पैसा तो लेकर आ सकती थी, या कुछ गहने ही ले आती।

बॉयफ्रेंड कहता है कि जब वह उसे छूता है या प्यार करता है, तो वह हमेशा यही कहती है कि प्यार-व्यार सब शादी के बाद ही होगा।

प्यार करने पर वह बहुत नखरे करती है।

तभी लड़की बॉयफ्रेंड से गुस्सा होकर कहती है, “हाँ, शादी के बाद ही यह सब अच्छा होता है। और वैसे भी मैं तुम्हारी ही तो हूँ।”

“मैं आज भी एक कुंवारी लड़की ही हूँ। शादी करके भी आज तक उस गंवार के साथ एक रात भी नहीं सोई।”

“क्योंकि मैंने तुमसे ही सच्चा प्यार किया है और अब मैं चाहती हूँ कि तुम मुझसे शादी करके मेरी माँग में अपने हाथ से सिंदूर भर दो।”

“फिर मैं पूरी तरह तुम्हारी हो जाऊँगी और तुम मुझे अपनी मर्जी से दिन-रात प्यार कर सकते हो।”

तब उसका बॉयफ्रेंड कहता है, “तो ठीक है, मैं तुमसे शादी कर लूँगा, मगर तुम कम से कम पाँच लाख रुपये का इंतजाम कल शाम तक कर लेना।”

“मैं तुम्हें एक होटल का पता दे रहा हूँ। तुम उस होटल में रात को 10 बजे तक पहुँच जाना।” लड़की कहती है, “उस गंवार के पास कहाँ पैसा होगा?”

“बल्कि मेरे पापा ने उसे दहेज में तीन लाख रुपये और मुझे कुछ सोने के गहने दिए थे। गहने तो मेरे पास हैं, मगर सारे पैसे उस गंवार ने अलमारी में लॉक करके रखे हैं।”

“मगर मैं जैसे-तैसे अलमारी की चाबी लेकर सारे पैसे निकालकर हमेशा-हमेशा के लिए तुम्हारे पास आ जाऊँगी।” यह कहकर वह लड़की अपने ससुराल पहुँचती है।

ससुराल पहुँचकर लड़की अपने पति और सास से लड़ाई करती है और उन पर खूब चिल्लाती है।

लेकिन उसका पति और उसकी सास बिल्कुल शांत रहते हैं और जवाब में कुछ भी नहीं कहते। तभी लड़की और भी गुस्सा होकर अपने कमरे में चली जाती है।

पति की डायरी पढ़कर हुआ सच्चाई का खुलासा

शादी के बाद भी पत्नी का बॉयफ्रेंड

तभी अचानक लड़की के फोन पर उसके बॉयफ्रेंड का मैसेज आता है, “कब आ रही हो पैसे लेकर?”

लड़की मैसेज का जवाब देती है, “सब्र करो यार, मैं वक्त पर आ जाऊँगी।” तभी अचानक उसका पति दरवाजा खटखटाता है और कहता है कि खाना खा लो।

तो पत्नी कहती है, “मैं खाना तभी खाऊँगी, पहले मुझे इस अलमारी की चाबी दे दो।” पति दरवाजे के नीचे से चाबी देकर कहता है, “ये लो चाबी और तुम अपना काम करके खाना खा लेना, क्योंकि अभी तक मैंने और माँ ने भी खाना नहीं खाया है।”

“माँ ने कहा है कि हम आज साथ बैठकर ही खाना खाएँगे।” लड़की कहती है, “माँ और तुम खाना खा लो। मैं बाहर से खाना खाकर आई हूँ।” यह सुनकर लड़का वहाँ से चला जाता है।

तभी लड़की जल्दी से चाबी उठाकर अलमारी खोलती है।

अलमारी खोलकर वह देखती है कि उसमें दहेज के पूरे तीन लाख रुपये और सारे गहने रखे हुए थे। बल्कि उसमें एक डायरी भी रखी हुई थी।

जब वह उस डायरी को खोलकर पढ़ती है, तो उसमें लिखा था, “प्रिय पत्नी, मुझे और तुम्हारे पिताजी को पता है कि तुम किसी और लड़के से बेहद प्यार करती हो।”

“मगर तुम्हारे पिताजी ने पता लगाया है कि जिससे तुम प्यार करती हो, उसकी पहले भी एक बार शादी हो चुकी है और वह लड़का बहुत-सी लड़कियों को धोखा भी दे चुका है।”

“पर तुम्हारे पिताजी तुम्हें उस लड़के के बारे में कुछ भी नहीं बता सके, क्योंकि उन्हें पता था कि इश्क का नशा हमेशा अपनों को गैर और गैरों को अपना बना देता है।”

“इसलिए तुम्हारे पिताजी ने मेरे आगे हाथ जोड़कर कहा कि मेरी बेटी का हमेशा ख्याल रखना। वह यह भी कह रहे थे कि अगर मेरी बेटी से कोई गलती हो जाए, तो उसकी तरफ से मैं तुमसे माफी माँग लूँगा।”

“यह सब कहते हुए तुम्हारे पिताजी मेरे आगे बार-बार हाथ जोड़ रहे थे। तभी मैंने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए और उनसे कहा, ‘पिताजी, काश सबके पिता आपकी तरह होते।'”

“आप बिल्कुल चिंता न करें। आपकी बेटी का ख्याल मैं अपनी जान से भी ज्यादा रखूँगा।”

“मैं खुद भूखा रह लूँगा, मगर आपकी बेटी कभी भूखी नहीं सोएगी। मुझे आपकी बेटी प्यार करे या न करे, वह मेरा सम्मान करे या न करे।”

“मैं खुश हूँ कि मुझे एक अच्छे ससुर के द्वारा एक अच्छा दामाद होने का सम्मान हमेशा मिलता रहेगा।” यह कहकर तुम्हारे पिताजी ने मुझे अपने सीने से लगा लिया।

“और हाँ, मेरी प्यारी पत्नी, मुझे दहेज में मिले सारे पैसे और सोने के गहने मैंने तुम्हारी अलमारी में रख दिए हैं, क्योंकि दहेज के नाम से मुझे नफरत हो चुकी थी।”

“इस दहेज के ही कारण मैंने अपनी बहन और पिता को खोया था। मेरे पिता के अंतिम शब्द भी यही थे कि किसी बेटी के बाप से कभी एक रुपया भी दहेज न लेना।”

अब पत्नी की बदली सोच और मिला सच्चा हमसफर

शादी के बाद भी पत्नी का बॉयफ्रेंड

लड़की डायरी पढ़कर बहुत हैरान और परेशान थी, क्योंकि न चाहते हुए भी उसके गंवार पति के शब्दों ने उसके दिल को छू लिया था।

अब वह न चाहते हुए भी अपने पति के अनदेखे प्यार को महसूस करने लगी थी। वह फूट-फूटकर रोने लगी।

डायरी में आगे लिखा था, “मैंने तुम्हें इसलिए मारा था, क्योंकि तुमने मेरी माँ को गाली दी थी।”

“और जो बेटा अपने सामने अपनी माँ की बेइज्जती होते देख ले, फिर वह बेटा ही कैसा? इसलिए मुझे माफ कर देना, क्योंकि मेरे लिए माँ का दर्जा सबसे बड़ा है। मैं तुम्हें दुल्हन बनाकर अपना हमसफर बनाने लाया हूँ, तुमसे जबरदस्ती करने नहीं।”

“तुम्हें मुझसे प्यार हो या न हो, लेकिन मैं अंत तक सिर्फ तुमसे ही प्रेम करता रहूँगा।”

“अब फैसला तुम्हारे ही हाथों में है।” सारी बातें पढ़कर लड़की दुल्हन बन चुकी थी और उसकी आँखों से आँसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे।

उसी समय अचानक लड़की के बॉयफ्रेंड का फोन आता है। गुस्से में लड़की अपना फोन स्विच ऑफ कर देती है और अपना सिम कार्ड तोड़ देती है।

अब उसे सब समझ आ गया था कि जिससे वह बेहद प्यार करती थी, उसे तो सिर्फ पैसों से ही प्यार था। सच्चा प्यार करने वाला तो उसका पति ही था।

उसने सिर्फ उसके पापा की इज्जत रखने के लिए उससे शादी कर ली थी। उसे यह पता होने के बाद भी कि उसकी पत्नी का एक बॉयफ्रेंड है, उसने उससे इतना प्यार किया।

मैं अपने पति का प्यार क्यों नहीं समझ पाई? यह सब सोचकर वह रोती रही।

फिर उसने रोते हुए अलमारी का सारा सामान जैसा था, वैसा ही रख दिया और न जाने कब सो गई। अगले दिन उसकी पत्नी देर से जागी। तब तक उसका पति ऑफिस जा चुका था।

तभी वह जल्दी से नहाकर और धोकर साड़ी पहनती है।

फिर उसने अपनी माँग में लंबा-सा सिंदूर लगाया, जबकि पहले वह एक बिंदी जितना सिंदूर साइड में लगाती थी, ताकि कोई लड़का ध्यान दे और किसी को यह पता न चले कि वह शादीशुदा है।

मगर आज तो उसने इतना लंबा और गाढ़ा सिंदूर लगाया था कि वह 10 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे।

फिर उसने अपना मंगलसूत्र पहना और किचन में जाकर सास माँ को जबरदस्ती कमरे में आराम करने भेज दिया। खुद अकेली ही सबका खाना बनाने लगी।

पहले सास माँ को खाना खिलाया और फिर अपने पति को फोन करके उसके ऑफिस का पता पूछा।

उसका पति उसे ऑफिस का पता देते हुए सोचता है कि कहीं उसकी पत्नी ने तलाक देने का फैसला तो नहीं कर लिया। मगर उसे कहाँ पता था कि वह अब सुधर गई है और उसे ही अपना पति मान चुकी है।

इतने में ही उसकी पत्नी स्कूटी लेकर उसके ऑफिस खाना लेकर पहुँच जाती है।

पत्नी को देखकर पति हैरान हो जाता है। तभी वह अपनी पत्नी से पूछता है, “सब ठीक है? माँ ने तुमसे कुछ कह तो नहीं दिया?” उसका पति सवाल पर सवाल पूछे जा रहा था।

तभी अचानक पत्नी सबके सामने अपने पति के सीने से लिपट जाती है।

वह धीरे से कहती है कि सब ठीक है, मगर उसे अपने पति से कुछ कहना है। पति कहता है, “हाँ, कहो।” तब पत्नी सबके सामने कहती है, “आई लव यू, मेरे प्यारे पति। मैं आई लव यू।”

यह सुनकर ऑफिस के सभी लोग हैरान होकर खड़े हो जाते हैं और जोर-जोर से तालियाँ बजाने लगते हैं। तब पत्नी सबके सामने अपने पति का हाथ पकड़कर कहती है कि अब एक महीने तक उसके पतिदेव ऑफिस में दिखाई नहीं देंगे।

ऑफिस के सभी लोग पूछते हैं, “लेकिन क्यों?” तब उसकी पत्नी कहती है, “क्योंकि हम दोनों लंबी छुट्टी पर जा रहे हैं।”

पति पत्नी से कहता है, “तुम्हें क्या हो गया है?” तब पत्नी कहती है, “मुझे तुमसे सच्चा प्यार हो गया है।” यह कहकर वह दोबारा उसके सीने से इस तरह लिपट जाती है, जैसे अब कभी अपने पति से जुदा नहीं होना चाहती हो।

तभी उसका पति भी बहुत खुश हो जाता है। फिर वे दोनों अपने घर चले जाते हैं और हमेशा खुश रहते हैं।

इस प्रेम कहानी से मिली सीख

तो दोस्तों, प्यार हमेशा उसी से करना चाहिए जो आपसे प्यार करता हो। साथ ही, वह आपकी और आपके परिवार की इज्जत भी करता हो।

पैसों से प्यार करने वाला इंसान कभी आपसे सच्चा प्यार नहीं कर सकता।

“क्या आपको लगता है कि इस पति का फैसला सही था? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।”

Hindi Rama को फॉलो करें — और पढ़ें 150+ डरावनी व रोमांचक कहानियाँ।

🌸 HindiRama को सपोर्ट ज़रूर करें
अच्छी कहानियों को ज़िंदा रखने में अपना छोटा सा योगदान दें ✨
Support HindiRama QR Code
आपका योगदान ₹10, ₹20 या ₹50 हमें और बेहतरीन कहानियाँ लिखने में मदद करेगा।
PhonePe | Google Pay | Paytm | BHIM UPI
*यह HindiRama.com को दिया गया एक ऐच्छिक सहयोग (Support) है। (Non-80G)
Spread the love

1 thought on “शादी के बाद भी पत्नी का बॉयफ्रेंड । एक मजबूर शादी और अनचाहा ससुराल। Shaadi Ke Bad Bhi Patni Ka Boyfriend”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रामायण कॉमिक्स महाभारत
Scroll to Top